Skip to main content

ग्राम सचिव के पेपर में 61.80% अभ्यर्थी पहुंचे, सुबह की शिफ्ट में 77 ज्यादा

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ग्राम सचिव की परीक्षा में दूसरे दिन 27 केंद्रों पर 61.80 फीसदी परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। सुबह की शिफ्ट में 5285 परीक्षार्थी में से 3305 ने परीक्षा दी। वहीं शाम की शिफ्ट में 3228 ने परीक्षा दी है। दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा करवाई गई। खासतौर से अंबाला और हिसार में सामने आए ब्लू टूथ से नकल करवाने वालों पर निगरानी बढ़ाने के लिए जैमर की फ्रीक्वेंसी और बढ़ा दी गई।

परीक्षा केंद्रों के अंदर लगे जैमर का असर बाहर तक रहा। इसके चलते बाहर अपने परिजनों का इंतजार कर रहे लोगों के फोन भी नहीं मिल पा रहे थे। कुछ में तो नेटवर्क भी नहीं रहा। इसका मकसद नकल को रोकना ही रहा। हालांकि दो शिफ्ट की परीक्षा के बाद सब कुछ सामान्य हो गया। वहीं डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। कैप्टन मनोज कुमार ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित ग्राम सचिव पद की लिखित परीक्षा को नकल रहित व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के मकसद से रविवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीसी ने परीक्षा के सभी मापदंडों का आंकलन करने के साथ-साथ यह भी देखा कि परीक्षार्थी कोरोना महामारी के बचाव के लिए जारी किए गए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) की पालना कर रहे हैं या नहीं। उन्होंने कुछ परीक्षा केंद्रों पर उन परीक्षार्थियों को अपने चेहरे को मास्क से कवर करने के निर्देश दिए जिन्होंने मास्क को नीचे कर रखा था। डीसी ने पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय, डीएवी पब्लिक स्कूल, राजकीय महिला महाविद्यालय सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीसी ने परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए धारा 144 लागू करने के आदेश दिए थे।

उड़नदस्ताें ने जांचे केंद्र

डीसी ने उड़नदस्तों को निर्देश दिए कि वे सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करके आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा करें। इसके साथ ही उन्हें यह भी निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र के बाहर का कोई भी हस्तक्षेप ना हो। परीक्षा केंद्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों में केवल उम्मीदवार व ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को ही प्रवेश करने की अनुमति दी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
परीक्षा के लिए अभ्यर्थी की ज्वेलरी निकालती महिला।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i0CH6G

Popular posts from this blog

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...