Skip to main content

शहर में 2 रैन बसेरे, बस स्टैंड के सामने वाले में बिजली नहीं, ताेता राम धर्मशाला में आधार कार्ड बिना प्रवेश नहीं

नगर निगम के रैन बसेरे का सहारा नहीं मिलने के कारण सड़कों पर बेसहारा लोग कड़ाके की ठंड में अव्यवस्था का दंड भुगत रहे हैं। 8 डिग्री पारे में खुले में रात बीते तो समझ सकते हैं कि जिंदगी बचाने के लिए कितनी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। ये लोग जीटी रोड पर फ्लाईओवर के नीचे सेक्टर-11 मोड़ से लेकर बस अड्‌डे तक ठिठुरन में रातें काट रहे हैं। नगर निगम के दो आशियाने हैं, लेकिन यहां इनका बसेरा नहीं क्योंकि, आधार कार्ड चाहिए तभी तोताराम धर्मशाला जाने देंगे। निगम का एक और रैन बसेरा है। बस अड्‌डे के सामने- जहां बिजली की सप्लाई नहीं है। ये लोग अलाव व समाज सेवियाें से दान में मिले हल्के कंबलाें के भराेसे ही रातें काटने काे मजबूर हैं।

इन बेघरों की ठंड में सांसें थम सकती हैं। अशोक विहार कॉलोनी में श्मशान घाट के पास शनिवार रात को ठंड से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं सड़कों पर रातें गुजारने वालों में कोई कूड़ा बीनता है। तो गुब्बारे बेचते हैं। कई हाथ वाली रिक्शा चलाने वाले भी हैं। कई ऐसे हैं, जो रोजगार की तलाश में पानीपत आए। वे छोटा-मोटा काम करके पेट चला रहे हैं। रात को बदमाशों के डर से वे झुंड में ही सो जाते हैं।

1. ताेता राम धर्मशाला; ठंड जितनी भी हो लेकिन पहचान पत्र होगा, तभी रहने देंगे
रेलवे राेड स्थित ताेता राम धर्मशाला के 2 कमराें में 3-3 मैट बिछाकर 3-3 कंबल रखे गए हैं। दाेनाें कमराें के गेट की कुंडी तभी खुलती है, जब रात बिताने के लिए आने वाले बेघर के पास उसका आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र हाेगा। धर्मशाला मैनेजर देवेंद्र त्यागी का कहना है कि बिना आईडी प्रूफ किसी काे यहां रात बिताने की इजाजत नहीं देते। आईडी प्रूफ नहीं देखेंगे ताे क्या पता काेई अपराधी ही आकर छिप जाए।

2. बस स्टैंड के सामने बूथ में है रैन बसेरा, अंधेरा तो है ही, पानी की भी कोई सुविधा नहीं जीटी रोड के पास बस स्टैंड के सामने जीटी राेड फ्लाईओवर के नीचे नगर निगम ने 2 बूथाें में 5-5 मैट व इतने ही कंबल लगाए गए हैं। देखरेख के लिए एक कर्मचारी ताे नियुक्त है, लेकिन अन्य व्यवस्थाएं नहीं हैं। यहां पर बिजली, पानी या अन्य किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं है। ऐसे में अंधेरे में रात बिताने में परेशानी महसूस करते हैं। इसलिए यहां पर भी काेई आता ही नहीं है।

जब विधायक ने अफसर को कहा-आप संवेदनशील नहीं

शहरी विधायक प्रमोद विज ने बस अड्डे के पास स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण इसके हालात देखे। उन्हाेंने निगम अधिकारी काे भी मौके पर बुलाकर कहा कि आप संवेदनशीलता व जिम्मेदारी से काम नहीं कर रहे हैं। इस रैन बसेरे में कंबल, पेयजल, शौचालय व अंधेरी रात में राेशनी की उचित व्यवस्था नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जीटी राेड के दाेनाें फुटपाथ, असंध राेड और जाटल राेड पुल के नीचे रोज यूं रातें काटते हैं बेसहारा लोग।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38wyS6b

Popular posts from this blog

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...