Skip to main content

शहर में 2178 स्ट्रीट वेंडरों को स्वरोजगार के लिए बिना ब्याज के दिए गए 10-10 हजार

स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा सरकार की ओर से 2178 स्ट्रीट वेंडरों को 10-10 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी गई है। इस पर कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा। नगर निगम की मदद से शहर के स्ट्रीट वेंडरों को यह मदद दिलाई गई है। शनिवार को रेलवे रोड देवीलाल काॅम्प्लेक्स स्थित नगर निगम कार्यालय में शहरी परियोजना अधिकारी राकेश कादियान ने इसकी जानकारी दी।

शहर में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर कोई भी व्यक्ति इसका लाभ उठा सकते हैं। कादियान ने कहा कि स्व-निधि योजना के तहत खासकर स्ट्रीट वेंडरों को बिना ब्याज के 10 हजार रुपए की मदद दी जा रही है। इस राशि का 7 प्रतिशत ब्याज केंद्र सरकार तथा 2 प्रतिशत ब्याज हरियाणा सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना को सफल बनाने के लिए पानीपत नगर निगम के लाल बत्ती चौक कार्यालय में प्रतिदिन स्ट्रीट वेंडर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 जनवरी तक चलेगा।

1467 लोगाें ने आवेदन किया, 2.50 लाख रुपए मिल रहे
वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए शहर के 1467 लोगों ने आवेदन किया था। जिसमें से पात्र लोगों को 2.50 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। कादियान ने कहा कि जो भी पात्र हैं, उन्हें समय पर मदद देने के लिए निगम प्रतिबद्ध है। साथ ही कहा कि इसके अलावा कई अन्य प्रोजेक्ट भी हैं, जिसके माध्यम से लोग सरकारी मदद ले सकते हैं। इस बारे में नगर निगम जाकर भी पूछताछ की जा सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुविधाओं के बारे में जानकारी देते राकेश कादियान व अन्य।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2L8sjOz

Popular posts from this blog

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...