Skip to main content

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा रेलवे स्टेशन के समीप एक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में नारी शक्ति के खोए हुए सम्मान विषय पर स्लोगनों द्वारा मुख्य सड़क पर आते जाते हुए लोगों को जागरूक किया गया। ब्रह्माकुमारी संस्था की संचालिका बहन संगीता ने कहा कि स्लोगनों द्वारा समाज को संदेश दिया गया कि नारी जाति का सम्मान हम सबकी व समाज की जिम्मेदारी है।

इसके लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ओम शांति रिट्रीट सेंटर गुड़गांव की ओर से नारी के सम्मान में एक लघु फिल्म ऐसा पतन बनाई गई लघु फिल्म को आधार बनाकर स्लोगनों द्वारा समाज को जागृत किया गया। उन्होंने बताया कि स्लोगनों द्वारा लोगों के सोए हुए हृदय को जागृत किया गया कि नवरात्रि में 9 दिन ही जय माता दी करोगे या माताओं का सारी उम्र सम्मान करोगे। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी संगीता बहन, ब्रह्माकुमारी सुमन बहन, अमित गोयल, हेमंत मेहता, महिंद्र बाकीपुर, मदन, संजीव भाई, सुधीर दीवान, राजिन्द्र भाई, यश ने संदेश दिया।

‘स्वस्थ जीवन के लिए योग है पूर्ण सहायक’

मेरा मिशन स्वस्थ भारत, योगगुरु और हरियाणा योग परिषद के सदस्य दिनेश गुलाटी के नेतृत्व में लगातार योग के क्षेत्र में काम कर रहा है। शहर के लोगों को स्वास्थ्य के लिए जागरूक कर रहा है। इसी कड़ी को विस्तार देते हुए दिनेश गुलाटी ने योग कक्षा सेक्टर- 6में देवेश भाटिया को शिक्षक का कार्यभार सौंपा।

उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन की सभी समस्याओं का समाधान योग में है। योग स्वस्थ जीवन के लिए पूर्णता सहायक है। आज योग की आवश्यकता और भी अधिक है, ताकि हमारा मन और शरीर तनाव मुक्त रह सके। इसके लिए हर व्यक्ति को योग का महत्व समझना होगा और योग से जुड़ना होगा। उन्होंने इस योग कक्षा में सर्वप्रथम सूक्ष्म व्यायाम, एवं आसन, सूर्य नमस्कार तत्पश्चात प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करवाया। इस अवसर पर नीरज गुप्ता, संध्या, नमिता, हरलीन उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Exhibition organized by Prajapita Brahmakumari Ishwari University


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3915Quo

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...