Skip to main content

ब्रिटेन से लौटने वालों की संख्या 75 हुई, 71 के हो चुके कोविड टेस्ट, शनिवार को 15 नए कोरोना संक्रमित मिले

ब्रिटेन से अम्बाला लौटने वालों की संख्या अब बढ़कर 75 हो गई है। ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने के बाद लौटे इन लोगों का कोविड टेस्ट कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अभी तक इनमें 71 लोगों की पहचान कर टेस्ट किए हैं। हालांकि, अभी तक दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। इन दोनों के सैंपल कोरोना के नए स्ट्रेन की जांच के लिए पूणे स्थित नेशनल वेरोलॉजी इंस्टीट्यूट भेजे हुए हैं।

होम आइसोलेशन के इंचार्ज डॉ. राजेंद्र राय ने बताया कि जिले में कुल 99 लोगों की डिटेल मिली थी और इनमें से 75 अम्बाला के थे। 4 अम्बाला, कुरुक्षेत्र व करनाल से एक-एक संबंधित था। अम्बाला सिटी से 23, बराड़ा से 20, कैंट से 7, चौड़मस्तपुर से 13, शहजादपुर से 8 व नारायणगढ़ से 4 लोग ब्रिटेन से रिटर्न हुए थे। वहीं, शनिवार को कोरोना के 15 नए केस भी मिले। जिससे अब जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 11,676 हो गई है। सिटी में सेक्टर-9, सेक्टर-10, लहारसा व धनकौर से एक-एक मरीज मिला।

वहीं, कैंट में डिफेंस कॉलोनी, श्याम नगर, डिफेंस कॉलोनी, काली बाड़ी मंदिर के नजदीक व बब्याल में एक-एक मरीज मिला। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब जिले में कोरोना केसों के डबल होने की दर 500 दिन है। वहीं, राहत की खबर यह रही कि 17 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज भी कर दिया गया। जिससे अब ठीक होने वालों की संख्या 11,410 हो गई है। जिले में इलाज की दर 97.72 प्रतिशत है और अब 121 एक्टिव केस हैं। जिले में अब तक कोरोना के 1,92,642 सैंपल लिए गए हैं।

इनमें से 1,53,126 सैंपल की जांच आरटीपीसीआर व 39,516 की जांच एंटीजन टेस्टिंग किट से की गई है। होम आइसोलेशन के इंचार्ज डॉ. राजेंद्र राय ने बताया कि जिले में होम आइसोलेशन का आंकड़ा 9 हजार पार कर गया है। अब तक जिले में 9010 मरीजों को होम आइसोलेट किया जा चुका है और इनमें से 8914 अपना होम आइसोलेशन पीरियड पूरा कर चुके हैं। अभी अम्बाला सिटी में 38, चौड़मस्तपुर में 19, कैंट में 17, शहजादपुर में 13, मुलाना में 4, नारायणगढ़ में 3 व बराड़ा में 2 मरीज होम आइसोलेट हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XqmIFB

Popular posts from this blog

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...