Skip to main content

चार दुकानाें के टूटे ताले, माेटर के नए व पुराने तार समेत तीन माेबाइल व नकदी चाेरी

शहर के सतनाली चौक के पास बीती रात चोरों ने अलग-अलग पांच दुकानों में सेंध लगाकर 400 किलो नया तार, 450 किलो पुराना तार, 350 किलो पीतल के ब्रश व बैटरी, 3 मोबाइल, 89600 रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज में दो चोरों के चेहरे नजर आ रहे हैं।

जिसके हाथ में लोहे का सरिया है। सूचना मिलने पर पुलिस बुधवार सुबह मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। दुकानदारों ने शहर पुलिस थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। पहली शिकायत गिरीराज सबमर्सिबल मोटर इंजीनियर वर्कस के मालिक मुकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी दुकान मित्तल धर्मकांटा के नजदीक है।

मंगलवार शाम को वह दुकान बंद कर चला गया था सुबह देखा तो दुकान का ताला टूटा था। दुकान से 80 हजार की नकदी, 400 किलो नया तार, 450 किलो पुराना तार व 350 किलों पीतल के ब्रश थे जो चोर ले गए।दूसरी शिकायत में दुकानदार कर्मबीर, बिजेंद्र व रमेश ने दी। कर्मबीर ने बताया कि वह जगराम दास कॉलोनी के निवासी है।

दुकान नारनौल रोड पर मोबाइल एसी सीरीज के नाम से है। मंगलवार रात्रि दुकान बंद कर गए थे। सुबह देखा तो दुकानों के ताले टूटे थे। दुकान के अंदर देखा तो 3 मोबाइल, उनकी साथ की दुकान में इनवर्टर बैटरी व 9600 रुपए की नकदी चोर ले गए।

बताया कि उनकी दुकान के सामने एक कबाड़ की दुकान है, जो रमेश की है उसकी भी एक बैटरी चोरी हो गई। इन सभी पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस से चोरी हुआ सामान व नकदी बरामद करने की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
महेंद्रगढ़ में चोरी के बाद दुकान में बिखरा पड़ा सामान।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xfdiwv

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...