स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में ई-संजीवनी ओपीडी शुरू की गई है। इसके माध्यम से घर बैठे ही सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तथा शाम 3 बजे से 5 बजे तक स्वास्थ्य संबंधित परामर्श ले सकते हैं। बीमारी से पीड़ित गर्भवती महिला को थोड़ी बहुत तकलीफ होने पर उपचार के लिए अब सिविल अस्पताल आने की जरूरत नहीं है।
परामर्श लेने के लिए अपने मोबाइल में ई-संजीवनी के नाम से एपल डाउनलोड करने के बाद उसे यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। अगर डाक्टर से परामर्श लेना है तो 1075 या फिर 85588-93911 पर संपर्क कर सकते हैं। मरीज को अपने एंड्राइड फोन पर ई-संजीवनी ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद एपल पर ही अपने मोबाइल नंबर का रजिस्ट्रेशन कर अपनी तकलीफ बतानी होगी।
इस सेवा का लाभ लेने के लिए व्यक्ति को अपने स्मार्ट फोन से रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। जिसके बाद वीडियो कॉलिंग या वेब कैमरे के जरिये रोगी से चिकित्सक बात करके उचित दवाई बताएंगे। संबंधित डॉक्टर टेलीकॉन्सल्टेशन के जरिये मरीज से बात करेगा और उसे क्या-क्या एहतियात बरतनी है, इन सबके बारे में परामर्श तो देगा ही, इसके साथ-साथ उसे कौन सी दवाई की आवश्यकता है इसके बारे में भी बताएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bcE2WU