Skip to main content

पीएम फ्रेट कॉरिडोर के अटेली से न्यू किशनगढ़ रूट का कल करेंगे शुभारंभ, औद्योगिक क्षेत्रों को है लाभ

ढांचागत सुविधाओं के मामले में रेवाड़ी-अलवर जिला के औद्योगिक क्षेत्रों को केंद्र सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा दिया जा रहा है। सुरक्षित एवं त्वरित माल पहुंचाने के लिए अलग से तैयार किए जा रहे वेस्टर्न डेडिकेट फ्रेट कॉरिडोर के न्यू अटेली से न्यू किशनगढ़ अजमेर तक के सेक्शन का 7 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुभारंभ करेंगे।

पीएम इस अवसर पर इस ट्रैक पर चलने वाली मालवाहक कंटेनर ट्रेन को विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से रवाना करेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने इसे औद्योगिक क्रांति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया वेस्टर्न डेडिकेट फ्रेट कॉरिडोर का यह सेक्शन तैयार होने के बाद न केवल मालवाहक ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी अपितु उनकी संख्या बढ़ने के साथ माल भी सुगमता से गंतव्य तक पहुंचेंगा।

उन्होंने बताया कि यह बावल,रेवाड़ी और भिवाड़ी जैसे औद्योगिक क्षेत्रों के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है जिससे यहां के उद्यमी आसानी से अपना उत्पादित माल भेज सकेंगे और अन्य राज्यों से मंगा भी सकेंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार के आने के बाद इस प्रोजेक्ट पर बड़ी ही तेज गति से काम हुआ है, जिससे अब इसका मूर्त रूप देखने को मिल रहा है।

मुंबई के जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह से हुआ शुरू
देश में बन रहे फ्रेट कॉरिडोर में वेस्टर्न डेडिकेट फ्रेट कॉरिडोर भी शामिल है जो कि मुंबई के जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह को यूपी के औद्योगिक क्षेत्र दादरी को जोड़ेगा। इसकी शुरूआत महाराष्ट्र से हुई है और अब इसका काम रेवाड़ी से दादरी सेक्शन पर चल रहा है। रेवाड़ी से अजमेर के मदार तक के लगभग 306 किमी सेक्शन का कार्य पूर्ण हो चुका है।

जिसके बाद इसके न्यू अटेली स्टेशन से न्यू किशनगढ़ तक के सेक्शन पर कंटेनर ट्रेन का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है। चूंकि अजमेर एवं किशनगढ़ बड़े औद्योगिक क्षेत्र है इसलिए वहां से माल मंगाने के साथ भेजा जा सकता है। इसके कॉरिडोर के बनने से न केवल औद्योगिक विकास तेजी से होगा अपितु यूपी, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के औद्योगिक क्षेत्रों को बड़ा लाभ होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वेस्टर्न डेडिकेट फ्रेट कॉरिडोर


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35fCrMd

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...