Skip to main content

कोसली रेलवे लाइन पर अंडरपास बनवाने के लिए स्वदेशी योद्धा संगठन ने शुरू किया अनशन

कोसली रेलवे लाइन पर अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर शहर व आसपास की काॅलोनियों में रहने वाले लोगों ने हवन यज्ञ के साथ अनशन शुरू किया। अनशन पर बैठने वालों में स्वदेशी योद्धा संगठन के अध्यक्ष अजय भारतीय, प्रचारक रामनिवास यादव, खंड प्रमुख रामोतार जोगी व अनिल शामिल रहे।

संगठन के तहसील संरक्षक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि कोसली ओवरब्रिज के कारण कोसली शहर व आसपास की काॅलोनियों को दो भागों में बांट दिया है और शहर के पार आने जाने के लिए लोगों को रेलवे लाइनों को पार करना पड़ता है। जिससे दुर्घटना होने का भय रहता है।

अब रेलवे विभाग छह फीट की दीवार के निर्माण में लगा है, यह चारदिवारी पूर्ण होने के बाद में शहर में एक तरफ से दूसरी तरफ जाने को एक किलोमीटर लम्बे ओवरब्रिज के ऊपर से होकर जाना होगा। जिसके लिए समय भी लगेगा तथा बुजुर्ग व बीमार लोगों को ओवरब्रिज से होकर जाना बड़ा मुश्किल होगा।

उन्होंने बताया कि अंडरपास तीन साल से मंजूर होने के बाद भी इस पर कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है जो 35 गांवों के लोगों के लिए परेशानी पैदा किए हुए हैं। इससे पहले भी अंडरपास बनवाने के लिए 13 दिसंबर को एक दिन का धरना दिया था, तब लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने बताया था कि अंडर पास बनाने का कार्य जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए बीकानेर रेल मुख्यालय के पास मंजूरी के लिए फाइल भेजी हुई है, लेकिन एक माह होने को है अभी तक विभाग कागज भी पूर्ण नहीं करवा पाया है।

इस मौके पर अनिल आर्य, राज आर्य, श्रीचंद आर्य, रमेशबाई, राजेश पंच, लाला पंच, छाजू सरपंच, कर्मवीर फौजी, कुलविंदर प्रधान, राजकुमार राज, रघुवीर मिस्त्री, राकेश, नवीन आर्य, डॉ. राजेन्द्र, राजा प्रधान, सुभाष, सेठ घमंडीलाल, रामनिवास शास्त्री, पेश कुमार, सुभाष खन्ना, दयावान, हरिओम सोनी, सुरेश अरोड़ा, वीरेंद्र कर्नल, गजराज, नरेश पंच व कुलदीप सोनी सहित अन्य मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bdgKjp

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...