Skip to main content

फतेहाबाद नप के लिए 80 लाख और भूना नगर पालिका के लिए 4.22 करोड़ मंजूर

फतेहाबाद विस क्षेत्र के दो शहरों नप फतेहाबाद व नपा भूना के विकास के लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने पांच करोड़ 5 लाख रुपये की ग्रांट मंजूर की है। इसके तहत भूना नपा में 4 करोड़ 22 लाख व नप फतेहाबाद में 80 लाख से विकास कार्य करवाए जाएंगे।

जारी ग्रांट से फतेहाबाद व भूना में सड़कों, गलियों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए भूना में कई समाजों की धर्मशालाएं, चौपाल इनमें कमरों को निर्माण किया जाएगा। विधायक दुड़ाराम के अनुसार उक्त ग्रांट के सभी टेंडर जल्द ही संबंधित विभाग द्वारा जारी कर दिए जाएंगे

भूना में ये करवाए जाएंगे काम : लागत निर्माण कार्य 14. 87 लाख कम्बोज चौपाल का निर्माण, 4.84 लाख बाजीगर चौपाल का निर्माण, 7.73 लाख हरि जनचौपाल का निर्माण, वार्ड 9.85 लाख कुम्हार चौपाल का निर्माण, 90 लाख चमार चौपाल का निर्माण, 2. 99 लाख उधम सिंह चौपाल का निर्माण, 10 लाख रविदास चौपाल का निर्माण, 10.87 लाख अग्रसेन चौपाल का निर्माण, 11.33 लाख धारनिया चौपाल का निर्माण, 4.86 लाख लखारा चौपाल का निर्माण, 5 लाख विश्वकर्मा चौपाल का निर्माण, 10 लाख सामुदायिक केंद्र का निर्माण, 7.86 लाख नायक चौपाल का निर्माण, 4.94 लाख डॉ. बीआर सभा का निर्माण, 2.88 लाख कबीर धर्मशाला में हॉल 4.94 लाख वाल्मीकि चौपाल में हॉल का निर्माण, 4.94 लाख ब्राह्मण चौपाल में हॉल का निर्माण, 4.94 लाख वाल्मीकि चौपाल में हॉल का निर्माण किया जाएगा।

फतेहाबाद नप में होंगे ये काम : नगरपरिषद फतेहाबाद में 15 लाख 88 हजार रुपये से वार्ड नंबर 19 में खैराती खेड़ा रोड से आशीष एडवोकेट के घर तक रोड, वार्ड नंबर 24 में 14 लाख 31 हजार रुपये की लागत से गुरू जम्भेश्वर चौपाल, वार्ड नंबर 11 में दस लाख 95 हजार रुपये की लागत से रघुनाथ धर्मशाला में शैड का निर्माण, वार्ड नंबर 18 में दस लाख रुपये से गीता धर्मशाला में निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 25 में 5 लाख रुपये की लागत से योग आश्रम में निर्माण कार्य तथा वार्ड नंबर 9 में 23 लाख 18 हजार रुपये की राशि से पंचनद सेवा ट्रस्ट के पंचनद सदन का निर्माण किया जाएगा।

विकास कार्यों की गति रहेगी जारी

फतेहाबाद विस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों व शहरों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जाएंगे। विकास की गति को लगातार जारी रखा जाएगा। विधायक ने कहा कि शहरों के विकास के लिए भी योजना तैयार की गई है। अभी सरकार ने सवा पांच करोड़ रुपये की योजनाओं को स्वीकृति दी है, जिस पर जल्द काम शुरू हो जाएगा। -दुड़ाराम, विधायक



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
80 lakhs for Fatehabad nap and 4.22 crore for Bhuna municipality


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bkCESe

Popular posts from this blog

कच्चे क्वार्टर बाजार के बीच से गुजर रहे हैं बिजली के तार, हादसा आगजनी में 1999 में 48 लोगों की हुई थी मौत

शहर का सबसे व्यस्त व भीड़ वाले बाजार कच्चे क्वार्टर के बीच से बिजली के तार गुजर रहे हैं। केबल न होने से हवा चलने पर यह तार आपस में टकरा जाते हैं। जिससे चिंगारी निकलती है। ऐसे में यहां आगजनी होने का खतरा बना रहता है। व्यापारियों व दुकानदारों ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। जबकि यहां एक बार बड़ी अनहोनी हो चुकी है। 1999 में आगजनी होने पर 48 लाेगों की हुई थी मौत कच्चे क्वार्टर में नवंबर, 1999 में बड़ी आगजनी की घटना हुई थी। आगजनी घटना शार्ट-सर्किट के कारण हुई थी। आग में 48 लोगों की जान गई थी। वहीं सौ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। एक ही दुकान के अंदर दर्जनों लोगों की जान गंवाई थी। कच्चे क्वार्टर बाजार में 1999 के बाद भीड़ करीब 10 गुणों बढ़ गई है। हर दिन यहां हजारों लोग खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में यहां दुकानों के स्टाल पर लटकते तारों से हादसा होने का अंदेशा है। यहां दिन के समय भी पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा इस क्षेत्र में अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जबकि नगर निगम पर इस पर कंट्रोल नहीं है। यहां दिन में पैदल...

2 दिन से एमएसपी पर पीआर धान की नहीं हुई खरीद, सरकारी रिकॉर्ड में 17500 क्विंटल मंडियों में अटका

सरकार और राइस मिलर्स की लड़ाई में किसान पिस रहा है। पीआर धान की सरकारी खरीद कागजों में रविवार से शुरू हो चुकी है लेकिन पूरे जिले में किसी भी मंडी में एक दाने की खरीद अब तक नहीं हुई। मार्केट कमेटी के रिकॉर्ड अनुसार ही 17500 क्विंटल पीआर धान मंडियों में पहुंच चुका है। हालांकि धान इससे कहीं ज्यादा मात्रा में मंडियों में पड़ा है। सोमवार सुबह नई अनाज मंडी में एमएसपी पर धान की खरीद शुरू न होने पर किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर धरना शुरू किया। उसके बाद एसडीएम संजय कुमार किसानों के बीच पहुंचे और उन्हें एमएसपी पर खरीद का आश्वासन दिया। किसानों ने एसडीएम से दो टूक कहा कि वे पहले ही दुखी हैं और अब उन्हें और परेशान नहीं किया जाए। एक दिन का अल्टीमेटम देते हुए किसान बलजीत किच्छाना, गुरनाम सिंह डोहर, फूल सिंह नरड़, संजय ग्योंग, होशियार गिल व राममेहर गिल प्यौदा, तेजिंद्र सिंह अरनौली ने कहा कि अगर सोमवार सायं तक एम एसपी पर खरीद शुरू नहीं हुई तो मंगलवार से किसान कार्यालय के बाहर धरना देंगे और आंदोलन करने को मजबूर होंगे। किसानों को एक-एक क्विंटल धान लाने के मैसेज पर एसडीएम बोले-गलती सुधारी ज...