Skip to main content

नकली शराब की फैक्ट्री में स्प्रिट सप्लाई करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

लॉकडाउन के दौरान दिल्ली, यूपी और स्थानीय ठेके पर सप्लाई करने के लिए गोहाना में नकली शराब तैयार की फैक्ट्री पुलिस ने पकड़ी थी। फैक्ट्री में नकली शराब तैयार करने के लिए स्प्रिट सप्लाई करने के आरोप में थाना शहर गोहाना ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी रणदीप निवासी रूखी को पूछताछ के लिए कोर्ट से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

थाना शहर प्रभारी महीपाल के अनुसार तीन जून को वाहन चोरी निरोधक स्टाफ सोनीपत में नियुक्त एएसआई आजाद सिंह व गुलशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महम रोड़ गोहाना में नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी थी। फैक्ट्री सेटरिंग के गोदाम में चलाई जा रही थी। पुलिस ने जब छापा मारा तो मौके पर ही राजेश उर्फ राजू निवासी बिहौली जिला पानीपत, शमशेर उफ श्यामा, मोहित, दीपक, पवन निवासी सरगथल व विजय निवासी कासंडा मिले थे। तलाशी लेने पर फैक्ट्री से 14 पेटी अवैध शराब, 135 लीटर स्प्रिेट, 3280 लेबल जगाधरी नंबर-वन, 3472 होलोग्राम, 840 खाली बोतल प्लास्टिक, 1150 बोतल ढक्कन, 70 पेटी पानी मार्का फोस्टर व दो मशीन बरामद की थी।

पुलिस ने मास्टर माइंड शमशेर उर्फ श्यामा व मोहित व अन्य आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया था कि अवैध शराब स्थानीय शराब के ठेके, दिल्ली व यूपी में सप्लाई करना था। जांच टीम में शामिल एएसआई कुलदीप के नेतृत्व में टीम ने सूचना के आधार पर नकली शराब में स्प्रिट सप्लाई करने के आरोप में रणदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bcDXm4

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...