Skip to main content

आर्य नगर में गंगवा का विरोध, बरवाला में भाजपा कार्यकर्ता व किसान आमने-सामने

तीन कृषि कानूनों पर किसान और भाजपा आमने सामने आ गए हैं, वहीं पुलिस-प्रशासन काे बीच बचाव कर कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। शनिवार का दिन पूरे जिले में किसान आंदाेलन काे लेकर हलचल भरा रहा।
आज विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा की गाड़ी का आर्य नगर में घेराव हुआ और किसी ने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंका। इस दौरान यहां जमकर नारेबाजी हुई। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने बीच बचाव कर काफिले को रवाना किया। किसानों के रोष को देखते हुए शनिवार के डिप्टी स्पीकर के कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस बल भी मौजूद रहा।

बरवाला में धक्का मुक्की की नौबत ढाई घंटे पहले ही कार्यक्रम समाप्त

बरवाला में किसानाें ने भाजपा के प्रशिक्षण शिविर का जमकर विराेध किया। इस दाैरान पुलिस बल काे बीच बचाव कराना पड़ा तथा दाेनाें में धक्का मुक्की हुई। भाजपा के बरवाला मंडल का प्रशिक्षण शिविर शनिवार सुबह ब्राह्मण धर्मशाला में आरंभ हुआ। शिविर शाम 4 बजे तक चलना था लेकिन किसानों द्वारा मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन के बाद शिविर को करीबन डेढ़ बजे ही समाप्त कर दिया गया। किसान व विभिन्न संगठनों का बाडो पट्टी टोल पर सर छोटूराम की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम था, लेकिन जब किसानों को भाजपा के प्रशिक्षण शिविर की जानकारी मिली तो काफी संख्या में वे मौके पर पहुंच गए।

हांसी में रिलायंस और पतंजलि के स्टाेर बंद

किसान आंदाेलन आंदोलन के चलते हांसी में भी किसान संगठनाें ने रिलायंस और पतंजलि के शाेरूम बंद करवा दिए। शनिवार सुबह करीब बजे काफी संख्या में किसान एकत्रित होकर शोरूम पर पहुंचे। विश्वकर्मा चौक पर रिलायंस ट्रेंड्स का शोरूम है। करीब एक वर्ष से यह शोरूम शहर में खुला है। किसान कार्पोरेट विरोधी नारे लगाते हुए काफी देर शोरूम के बाहर डटे रहे।

हिसार में किसान नेताओं ने 13 से 26 तक कार्यक्रम किया घोषित

अखिल भारतीय किसान, मजदूर समन्वय संघर्ष समिति की ओर से शनिवार काे चौधरीवास टोल पर विशाल रैली की गई। अध्यक्षता बदलूराम आर्य, किसान सभा के जिला प्रधान शमशेर सिंह नम्बरदार, उमेद सिंह पिलानिया ने संयुक्त रूप से की। इस दाैरान इस दाैरान राजकुमार ठोलेदार, सूबेसिंह बूरा, सुभाष कौशिक आदि ने कहा कि 13 को जिले के हर गांव में पुतला फूंका जाएगा। 18 को जिला स्तर पर महिला दिवस मनाया जाएगा। 23 को नेताजी के शहीदी दिवस पर प्रदर्शन किया जाएगा। यह भी घाेषणा की कि 26 जनवरी को किसान महाबीर स्टेडियम में ट्रैक्टर ट्राॅलियाें काे ले जाकर 26 जनवरी मनाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राजगढ़ रोड हाईवे पर चौधरीवास टोल प्लाजा पर सुबह करीब 11 बजे किसान जुटने शुरू हुए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bjJiIi

Popular posts from this blog

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...