Skip to main content

स्टेशन का जीएम ने 20 मिनट में किया दौरा, कर्मचारियों ने गिनाईं समस्याएं

दिल्ली से रोहतक और जींद सेक्शन पर शनिवार को निरीक्षण करने के लिए उत्तर रेलवे के जनरल मैनेजर आशुतोष गंगल दोपहर में रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां पर 20 मिनट तक रुककर उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। जीएम पद संभालने के बाद उनका ये रोहतक स्टेशन पर पहला दौरा रहा। इनकी ओर से स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म, पार्किंग परिसर का निरीक्षण किया।

एनआरएमयू रोहतक शाखा के कार्यकर्ताओं ने महा प्रबंधक उत्तर रेलवे के रोहतक आने पर कर्मचारियों की समस्याओं के विषय में ज्ञापन दिया। इसमें महाप्रबंधक की ओर से जल्द कर्मचारियों की समस्याओं का निवारण करने का आश्वासन दिया। इसमें रोहतक शाखा के अध्‍यक्ष जगत सिंह व शाखा सचिव सुरेंद्र सैनी उप-प्रधान वीरेंद्र बुमराह व सह-सचिव पवन कुमार, कोषाध्यक्ष योगेश शर्मा व शाखा के डेलीगेट्स सीसी मेंबर व बीसीएम मेंबर उपस्थित रहे।

इसके अलावा मौके पर डीआरएम, स्टेशन सुपरिटेंडेंट, सीएमआई पंकज राजपाल, टीआई बलबीर सिंह, क्रू कंट्रोलर ईश्वर, जीआरपी एसएचओ नरेंद्र सिंह, आरपीएफ निरीक्षक आरके ओझा सहित दिल्ली मंडल के अधिकारी मौजूद रहे।

रेलवे कर्मचारियों ने गिनवाई ये मांगे

रोहतक हेल्थ यूनिट में टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध करवाए जाने। दुर्व्यवहार के कारण पुलिस लाइन के नजदीक स्थित एक निजी अस्पताल को पैनल से हटाए जाने। रोहतक जंक्शन का रेलवे बारात घर बनवाने के लिए दोबारा मांग उठाई। एलडीईसी ओपन टू ऑल को लागू किया जाए, जिससे ट्रैकमैन को पदोन्नति का अवसर मिले। ट्रैक मैन को रेन कोट और विंटर क्लोदिंग की सुविधा प्रदान की जाए। लोको पायलट गुड्स से लोको पायलट पैसेंजर की पदोन्नति का कार्य किया जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रेलवे स्टेशन पर दाैरा करते जीएम आशुताेष गंगल।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38uuJj9

Popular posts from this blog

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...