Skip to main content

सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल 12 को करेंगे चीनी मिलों में गुड़ शक्कर बनाने के लिए बनाई गई जैग्गरी यूनिटों की शुरुआत

महम, पलवल और कैथल चीनी मिलों के लिए वर्ष 2021-22 का पिराई सत्र ऐतिहासिक होने जा रहा है। क्योंकि इन चीनी मिलों में पहली बार गुड़ व शक्कर बनाए जाएंगे। प्रदेश की किसी भी चीनी मिल में इस तरह के प्रयास पहले कभी नहीं किए गए। इन तीनों चीनी मिलों में पारंपरिक तरीके से गुड़ तैयार किया जाएगा। यह गुड़ पूरी तरह से केमिकल फ्री होगा।

जल्द ही इन मिलों के बाहर गुड़ व शक्कर की बिक्री होते हुए दिखाई देगी। क्योंकि चीनी मिल प्रबंधन ने गुड़ व शक्कर बनाने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मिल के फैक्ट्री एरिया में जहां पर चीनी तैयार होती है। उसके पास ही गुड़ शक्कर बनाने के लिए महम चीनी मिल में जैग्गरी यूनिट तैयार की है। यहां पर गुड़ शक्कर बनाने की रिहर्सल भी पूरी कर ली गई है। इस यूनिट की क्षमता 2 टन उत्पादन प्रतिदिन की है।

दुकान बनाई जाएगी

महम चीनी मिल के प्रबंध निदेशक जगदीप सिंह ढांडा ने बताया कि जानकारी अनुसार 12 जनवरी को सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल मुख्यालय से जैग्गरी यूनिटों का शुभारंभ करेंगे। महम चीनी मिल यूनिट को चलाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि गुड़ व शक्कर बेचने के लिए महम चीनी मिल के बाहर पेट्रोल पंप के साथ रिटेल शॉप बनाई जाएगी। इस शॉप पर गुड़, शक्कर और चीनी बेची जाएगी।

क्यूब फोर्म में मिलेगा गुड़

गुड़ ग्राहकों को क्यूब फोर्म में मिलेगा। ताकि लोगों को खाते समय गुड़ तोड़ने में परेशानी न हो। क्यूब वाले गुड़ के पैकेट का वजन एक किलोग्राम होगा। लोगों की मांग को देखते हुए सरकार व मिल प्रबंधन ने महम चीनी मिल में गुड़ व शक्कर बनाने की यह नई शुरुआत की है। अभी तक गुड़ व शक्कर के रेट तय नहीं किए गए हैं। जल्द ही गुड़ व शक्कर के रेट भी तय किए जाएंगे।

सभी कुछ रहेगा देसी व आर्गेनिक

गांवों में चलने वाले गन्ना क्रेशरों की भांति मिल में भी सब कुछ देसी रहेगा। यहां बनने वाला गुड़ आर्गेनिक होगा। उसमें किसी तरह केमिकल की मिलावट नहीं होगी। इस यूनिट में उस तरह गुड़ शक्कर तैयार किया जाएगा। जिस तरह खेत में लगाए जाने वाले कोल्हुओं में गुड़-शक्कर तैयार होते हैं।

ईंधन के गुटके मंगवाए

गुड़ शक्कर का पारंपरिक टेस्ट लाने के लिए यहां पर सुकलाई का भी प्रबंध किया गया है। सुकलाई एक खास किस्म का पौधा होता है। उस पौधे को कूटकर और पानी में भिगोकर सुकलाई तैयार की जाती है। मिल में भी ऐसा ही किया गया है। कढ़ाई के नीचे पारंपरिक तरीके से ही आग जलाई जाएगी। अब यहां आग जलाने के लिए ईंधन के गुटके मंगवाए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शैड जहां बनाया जाएगा गुड़।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hZLLcj

Popular posts from this blog

फेसबुक पर दोस्ती कर विधवा से किया गैंगरेप, जन्मदिन की पार्टी देने के लिए घर से बाहर ‌बुलाया

किला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को फेसबुक पर दोस्ती कर गैंगरेप का मामला सामने आया। पीड़िता के साथ 6 महीने पहले दोस्ती कर आरोपी ने जाल में फंसा लिया। फिर दोस्त कि डेयरी में ले जाकर दोस्त के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 26 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी 10 साल पहले शादी हुई थी। शादी के दो साल बाद ही पति की मौत हो गई। मौत के बाद वह मायके में आकर रहने लगी। 6 महीने उसकी पहलवान चौक कुटानी रोड के सोनू के साथ फेसबुक पर बातचीत शुरू हुई थी। उसने बातों में फंसा लिया। 25 अगस्त की रात 9 बजे सोनू ने उसे जन्मदिन की पार्टी देने के लिए घर से बाहर ‌बुलाया। वह घर से बाहर आई तो वह अपनी एक्टिवा पर बैठाकर पहलवान चौक के पास बनी महालक्ष्मी डेयरी में ले गया। जिसका संचालक विकास है। सोनू उसे अंदर ले गया और को‌ल्ड ड्रिंक पिला दी। इस बीच विकास भी वहां आ गया। वह बेेहोश हो गई। वहीं रात करीब साढ़े 11 बजे होश आया तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। महिला का आरोप है कि फेसबुक मित्र सोनू व सोनू ने दोस्त विकास के साथ मिलकर दुष्कर्म किया है। किला पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है। Download D...

बच्चे पैंगोंग झील के पास बेखौफ घूम रहे, पर्यटकों के लिए भी खुल गया फिंगर-4 के नजदीक का यह गांव, लोग बोले- अब सब नॉर्मल

(मोरुप स्टैनजिन) चीन के साथ जारी तनाव के बीच लद्दाख के आखिरी रहवासी गांव मान-मेराक में अब जिंदगी पहले जैसी हो गई है। सभी प्रकार की पाबंदियां हटा ली गई हैं। संचार व्यवस्था बहाल हो गई है और पर्यटकों के लिए भी अब कोई रोक-टोक नहीं है। 2 महीने पहले यहां दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने थीं। तनाव के गवाह रहे फिंगर-4 इलाके के पास स्थित पैंगोंग झील अब फिर से बच्चों और स्थानीय लोगों से गुलजार है। यहां आसपास के लोगों से बात करो तो कहते हैं- इंडियन आर्मी ने चीनियों को पीछे खदेड़ दिया है। अब डरने जैसी कोई बात नहीं है। 'सर्दियों में लोग पहले की तरह अपने मवेशी फिंगर फोर तक ले जा सकेंगे' एरिया काउंसलर (स्थानीय जनप्रतिनिधि) स्टैनजिन कॉनचॉक के मुताबिक, 15-16 जून गलवान घाटी की घटना के 2 महीने बाद तक यहां के लोगों ने सेना की सख्त पहरेदारी में जिंदगी गुजारी है। लेकिन, अब जीवन सामान्य हो रहा है। सेना और स्थानीय लोग मिलकर सड़क और भवनों के निर्माण में युद्धस्तर पर लगे हुए हैं क्योंकि सर्दियां शुरू होते ही काम करने में दिक्कत आएगी। स्टैनजिन ने बताया, हमने नोटिस किया है कि चीनी पीछे हट रहे हैं। इं...

कच्चे क्वार्टर बाजार के बीच से गुजर रहे हैं बिजली के तार, हादसा आगजनी में 1999 में 48 लोगों की हुई थी मौत

शहर का सबसे व्यस्त व भीड़ वाले बाजार कच्चे क्वार्टर के बीच से बिजली के तार गुजर रहे हैं। केबल न होने से हवा चलने पर यह तार आपस में टकरा जाते हैं। जिससे चिंगारी निकलती है। ऐसे में यहां आगजनी होने का खतरा बना रहता है। व्यापारियों व दुकानदारों ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। जबकि यहां एक बार बड़ी अनहोनी हो चुकी है। 1999 में आगजनी होने पर 48 लाेगों की हुई थी मौत कच्चे क्वार्टर में नवंबर, 1999 में बड़ी आगजनी की घटना हुई थी। आगजनी घटना शार्ट-सर्किट के कारण हुई थी। आग में 48 लोगों की जान गई थी। वहीं सौ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। एक ही दुकान के अंदर दर्जनों लोगों की जान गंवाई थी। कच्चे क्वार्टर बाजार में 1999 के बाद भीड़ करीब 10 गुणों बढ़ गई है। हर दिन यहां हजारों लोग खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में यहां दुकानों के स्टाल पर लटकते तारों से हादसा होने का अंदेशा है। यहां दिन के समय भी पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा इस क्षेत्र में अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जबकि नगर निगम पर इस पर कंट्रोल नहीं है। यहां दिन में पैदल...