Skip to main content

जीटी रोड पर ग्रिल तोड़कर अवैध रास्ता बनाने वालों पर की जाएगी कार्रवाई

जीटी रोड पर ग्रिल तोड़कर अवैध रास्ता बनाने वालों पर कार्रवाई होगी। हाईवे ट्रैफिक पुलिस की तरफ से लिस्ट बनाई गई है। जहां-जहां खामी नजर आई है, संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए लिखा गया है। सबसे ज्यादा कट पेट्रोल पंप और ढाबों के सामने हैं। तरावड़ी और नीलोखेड़ी के बस क्यू शेल्टर को पार्किंग स्थल बनाया हुआ है। इससे लोग परेशान हैं।

हाईवे ट्रैफिक ब्रांच से एसआई अशोक भारद्वाज ने बताया कि कोहंड से लेकर नीलोखेड़ी तक करीब 30 जगहों पर लोहे की ग्रिल तोड़कर अवैध कट बना लिए हैं। ढाबे, शराब के ठेके, पेट्रोल पंप समेत अन्य जगह से ग्रिल भी गायब कर दी हैं। इन स्थानाें से अचानक वाहन हाईवे पर आते हैं। इससे कई हादसे हो चुके हैं। अब धुंध में इस लापरवाही से हादसे हो सकते हैं।

इन खामियों की रिपोर्ट नेशनल हाईवे अथाॅरिटी को भेजा है। हाईवे पर मधुबन के पास दाह गांव, ऊंचा समाना पक्के पुल, कंबोपुरा, बसताड़ा पुल से उतरते वक्त, नई अनाजमंडी एग्रो माल के नजदीक, ट्रक यूनियन समेत अन्य जगहों की अवैध कट बनाए हुए हैं। तरावड़ी और नीलोखेड़ी में बस क्यू शेल्टर बनाए गए, लेकिन यहां पर बसें नहीं रूकती।

तरावड़ी और नीलोखेड़ी में बस शेल्टर पर निजी वाहन खड़े होने से यात्रियों को खड़े होने की जगह नहीं मिलती। बस पकड़ने के लिए आगे पीछे दौड़ना पड़ता है। यदि बसें इस निश्चित स्थान पर रुकें तो सवारियों को सहूलियत मिलेगी। दुर्घटनाएं भी नहीं होंगी।

सड़कों पर इन्हीं खामियाें के चलते होते हैं एक्सीडेंट

शहर में निर्मल कुटिया फ्लाईओवर पर और नीचे, सेक्टर-14 फ्लाईओवर, मेरठ रोड चौक, नमस्ते चौक, नई अनाजमंडी के नजदीक, बल्डी बाईपास, रंबा मोड़, कर्ण लेक के समीप, आईटीआई चौक, तरावड़ी, ऊंचा समाना पक्के पुल, कोहंड शनि मंदिर के नजदीक एक्सीडेंट अधिक होते हैं। करनाल से सीतामाई रोड, तरावड़ी से निसिंग रोड, करनाल से कुंजपुरा रोड, करनाल से निसिंग रोड पर हादसे हो रहे हैं। असंध के बाईपास और जयसिंहपुर गांव की तरफ राॅन्ग साइड वाहन चलने लगे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Action will be taken against those who make illegal roads by breaking the grill on GT Road


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MTyqqn

Popular posts from this blog

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...