Skip to main content

शुगर मिल में बच्चा गिरने की अफवाह से 2 घंटे प्रभावित हुआ गन्ना पेराई

मेरठ रोड शुगर मिल में बुधवार सुबह गन्ना पेराई मशीन में बच्चा गिरने की अफवाह से दो घंटे तक पेराई का कार्य प्रभावित रहा। मशीन को खाली करवाया गया और सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। एंबुलेंस और पुलिस को मौके पर बुला लिया गया।

लेकिन सभी तरह से चेकिंग हो जाने के बाद जिस महिला ने बच्चा गिरने का शोर मचाया, उसकी पहचान करके तसल्ली की गई। जांच में पता चला कि महिला की गलतफहमी के कारण अफवाह फैली है। इसके बाद मिल प्रबंधन की तरफ से राहत की सांस ली गई और मशीनों को चलाया गया। शुगर मिल की एमडी अदिति ने बताया कि बुधवार सुबह एक महिला ने शोर मचाया कि मशीन में बच्चा गिर गया। इसको गंभीरता को लेते हुए जांच करवाई गई। महिला की तलाश करके पूछताछ करने पर पता कि जिस महिला ने यह अफवाह फैलाई थी, उसके पति का नाम बच्चु है।

वह मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। रातभर महिला का पति घर पर नहीं पहुंचा। सुबह महिला पति को ढूंढ़ने के लिए मिल में पहुंची। क्योंकि वह मिल में ही मजदूरी का काम करता है। महिला को लगा कि उसका पति मशीन में ही गिर गया। इसलिए उसने शोर मचा दिया। इसके बाद महिला को उसका पति बच्चु भी मिल गया। हर पहलू पर जांच करने पर यह अफवाह ही सामने आई। इसके बाद गन्ना पेराई का काम शुरू करवाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Lf3pN9

Popular posts from this blog

कच्चे क्वार्टर बाजार के बीच से गुजर रहे हैं बिजली के तार, हादसा आगजनी में 1999 में 48 लोगों की हुई थी मौत

शहर का सबसे व्यस्त व भीड़ वाले बाजार कच्चे क्वार्टर के बीच से बिजली के तार गुजर रहे हैं। केबल न होने से हवा चलने पर यह तार आपस में टकरा जाते हैं। जिससे चिंगारी निकलती है। ऐसे में यहां आगजनी होने का खतरा बना रहता है। व्यापारियों व दुकानदारों ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। जबकि यहां एक बार बड़ी अनहोनी हो चुकी है। 1999 में आगजनी होने पर 48 लाेगों की हुई थी मौत कच्चे क्वार्टर में नवंबर, 1999 में बड़ी आगजनी की घटना हुई थी। आगजनी घटना शार्ट-सर्किट के कारण हुई थी। आग में 48 लोगों की जान गई थी। वहीं सौ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। एक ही दुकान के अंदर दर्जनों लोगों की जान गंवाई थी। कच्चे क्वार्टर बाजार में 1999 के बाद भीड़ करीब 10 गुणों बढ़ गई है। हर दिन यहां हजारों लोग खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में यहां दुकानों के स्टाल पर लटकते तारों से हादसा होने का अंदेशा है। यहां दिन के समय भी पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा इस क्षेत्र में अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जबकि नगर निगम पर इस पर कंट्रोल नहीं है। यहां दिन में पैदल...

2 दिन से एमएसपी पर पीआर धान की नहीं हुई खरीद, सरकारी रिकॉर्ड में 17500 क्विंटल मंडियों में अटका

सरकार और राइस मिलर्स की लड़ाई में किसान पिस रहा है। पीआर धान की सरकारी खरीद कागजों में रविवार से शुरू हो चुकी है लेकिन पूरे जिले में किसी भी मंडी में एक दाने की खरीद अब तक नहीं हुई। मार्केट कमेटी के रिकॉर्ड अनुसार ही 17500 क्विंटल पीआर धान मंडियों में पहुंच चुका है। हालांकि धान इससे कहीं ज्यादा मात्रा में मंडियों में पड़ा है। सोमवार सुबह नई अनाज मंडी में एमएसपी पर धान की खरीद शुरू न होने पर किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर धरना शुरू किया। उसके बाद एसडीएम संजय कुमार किसानों के बीच पहुंचे और उन्हें एमएसपी पर खरीद का आश्वासन दिया। किसानों ने एसडीएम से दो टूक कहा कि वे पहले ही दुखी हैं और अब उन्हें और परेशान नहीं किया जाए। एक दिन का अल्टीमेटम देते हुए किसान बलजीत किच्छाना, गुरनाम सिंह डोहर, फूल सिंह नरड़, संजय ग्योंग, होशियार गिल व राममेहर गिल प्यौदा, तेजिंद्र सिंह अरनौली ने कहा कि अगर सोमवार सायं तक एम एसपी पर खरीद शुरू नहीं हुई तो मंगलवार से किसान कार्यालय के बाहर धरना देंगे और आंदोलन करने को मजबूर होंगे। किसानों को एक-एक क्विंटल धान लाने के मैसेज पर एसडीएम बोले-गलती सुधारी ज...