Skip to main content

सीएचसी भवन हुआ तैयार, 28 गांवों के लोगों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा

कुंजपुरा को इसी माह सीएचसी की सौगात मिल सकती है। करीब ढाई करोड़ की लागत से बन रहे सीएचसी भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। केवल छुटपुट कार्य ही अधूरा है। संभावना जताई जा रही है कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में क्षेत्रवासियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्तर पर सुविधाएं एवं इलाज मिलना शुरू हो जाएगा। जिससे आसपास के करीब 28 गांव के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नसीब हो सकेगी।

इससे पूर्व सीएचसी स्तर की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए क्षेत्रवासियों को करीब 30 किलोमीटर दूर इंद्री जाना पड़ता था। जिससे न केवल समय की अधिक बर्बादी होती थी बल्कि आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ता था।
बता दें कि करीब 3 साल पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुंजपुरा में पीएचसी का दर्जा बढ़ाकर सीएचसी का किए जाने की घोषणा की थी। इस पर अमल भी तुरंत शुरू हो गया था, लेकिन भवन निर्माण में देरी के चलते अब तक क्षेत्र वासियों को सीएचसी स्तर की स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।

सीएचसी में नियुक्त किए गए प्रथम एसएमओ संदीप अबरोल ने नवनिर्मित सीएचसी के भवन को जनसमर्पित करने की प्रक्रिया के तहत बुधवार को अस्पताल का दौरा किया। भवन निर्माण कर रही एक कंपनी के ठेकेदार को जल्द से जल्द अधूरी पेयजल व्यवस्था, पार्किंग के लिए फर्श की टाइलिंग, बिजली फिटिंग सहित अन्य जरूरी कार्य को कंप्लीट करने के आदेश दिए। कुंजपुरा में सीएचसी के भवन निर्माण के लिए एक कंपनी को संबंधित विभाग द्वारा 2 करोड़ 38 लाख में टेंडर दिया गया था।

बताया जा रहा है कि टेंडर राशि की लिमिट से करीब 35 लाख रुपए अधिक खर्च होने की संभावना है। हालांकि निश्चित अवधि में भवन निर्माण का कार्य कंप्लीट नहीं हो सका। इसका कारण भवन निर्माण कर रही कंपनी के सूत्रों ने पेमेंट डिलीवरी में कुछ देरी बताया है। अब भवन निर्माण का कार्य लगभग पूरी तरह कंप्लीट हो चुका है। केवल नाम मात्र ही कार्य शेष है। जिसमें फर्श टाइलिंग व अन्य कुछ सुविधा की जानी है। इस संबंध में ठेकेदार से बात की गई तो उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CHC building is ready, people of 28 villages will get health facility


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oh0otX

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...