Skip to main content

एडवोकेट ने एसपी के खिलाफ सिटी थाने में दी शिकायत

आईटीआई मैदान में 20 दिसंबर को हुई सीएम की जल अधिकार रैली से पहले पुलिस द्वारा दो वकीलों को गिरफ्तार किए जाने को लेकर उपजा विवाद का अभी तक नहीं सुलझ पाया है, कि बुधवार को इस मामले में नया मोड़ आ गया। पीड़ित अधिवक्ता कुलदीप भरगड़ ने थाना शहर पुलिस में शिकायत देकर एसपी चंद्रमोहन, डीएसपी नरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर जसबीर सांगवान सीआईए इंचार्ज, सब इंस्पेक्टर अशोक, अनिल कुमार व 7-8 अन्य पुलिस कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की अपील की है।

शिकायत की कॉपी सीएम, डीजीपी हरियाणा एवं आईजी साउथ रेंज रेवाड़ी को भी प्रेषित की है। शिकायत में पूरे घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि 20 दिसंबर को पुलिस द्वारा उनके घर से जबरन बिना किसी अपराध के मुख्यमंत्री के आगमन से पहले उनके निवास स्थान दयानगर से अवैध रूप से गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ उनके अधिवक्ता साथी मंजीत यादव को भी हिरासत में लिया गया था।

शिकायत में उन्होंने मांग की है कि घर में सोए हुए को जबरन जगाकर बिना किसी अपराध के उठाकर ले जाने, नारनौल सीआईए नांगल चौधरी थाना व सिटी थाना नारनौल में बंधक बनाकर रखने व प्रार्थी पर पिस्तौल तानकर मोबाइल छीनने व जान से मारने की धमकी देने तथा सरकारी पदों का दुरुपयोग कर प्रार्थी व उसके साथी मंजीत यादव एडवोकेट पर बिना किसी अपराध के धारा 107/151 सीआरपीसी की झूठी कार्रवाई करके प्रार्थी व उसके परिवार की छवि धूमिल करने तथा प्रार्थी को भविष्य में झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज करने एवं उसकी व उसके परिवार की जानमाल की सुरक्षा के मद्देनजर आरोपी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला एवं सस्पेंड करने की मांग की मांग की गई है।

डीसी के आश्वासन के बाद भी मामला जस का तस है। इसके चलते अन्य साथियों के साथ मैंने बुधवार को थाना शहर पुलिस को शिकायत दी है। -कुलदीप भरगड़, एडवोकेट।
हां, शिकायत मिली है। इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -कृपाल सिंह, प्रभारी, सिटी थाना, नारनौल।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नारनाैल में थाना प्रभारी काे शिकायत साैंपते एडवाेकेट कुलदीप भरगड़।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3omyXiq

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...