Skip to main content

बर्डफ्लू की अफवाह से अंडा एक रुपए व चिकन 5 से 10 रु. सस्ता, पशुपालन विभाग भर रहा मुर्गी फार्मों पर सैंपल

बर्डफ्लू की अफवाह से चिकन और अंडे के रेट कम हो गए हैं। हालांकि फिलहाल जिला करनाल में बर्ड फ्लू कोई मामला नहीं मिला है। पोल्ट्री किसान किसी भी तरह की बीमारी को सिरे से नकार रहे हैं। मार्केट की मांग घटने के कारण उनको माल निकालने के लिए रेट सस्ता करना पड़ रहा है। पशु पालन विभाग ने सतर्कता बरतते हुए सभी मुर्गी फार्म पर नजर रखनी शुरू कर दी है।

सैंपलिंग के लिए टीमें जा रहीं हैं। मुर्गियों के अलावा पक्षियों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। पक्षियों के करीब 40 सैंपल लिए जा चुके हैं। लेकिन करनाल में फिलहाल कहीं बर्ड फ्लू का कोई केस नहीं मिला है। कर्ण लेक और यमुना में पक्षियों की निगरानी की जा रही है। वाइल्ड लाइफ के इंस्पेक्टर सुल्तान सिंह ने बताया कि फिलहाल बर्ड फ्लू का कोई केस नहीं है।

पोल्ट्री मालिकों को नुकसान

पोल्ट्री मालिक रविंद्र और महेंद्र ने बताया कि बर्ड फ्लू की अफवाह से रेट डाउन आ रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा छोटे पोल्ट्री मालिक को नुकसान होता है। अब पिछले तीन चार दिनों लगातार रेट कम हो रहे हैं।
यह है रेट : बॉयलर (चिकन) का दाम 10 दिन पहले तक 90 से 100 रुपए किलो है। जबकि अब 80 से 85 रुपए प्रति किलोग्राम के रेट से बिक रहा है। ऐसे एक अंडा का रेट 5 रुपए 60 पैसे था, अब घटकर चार रुपए 60 पैसे रह गया है। प्रति एक चूजे का रेट पर 40 रुपए था, अब घटकर 30 रुपए रह गया है।

बर्ड फ्लू वाली कोई बात नहीं है, सर्दी के कारण मुर्गियों की मौत हुई है, बरवाला में प्रतिदिन 70 लाख अंडे का उत्पादन हो रहा था। अब 65 लाख हैं, कोई बड़ी गिरावट नहीं है। दर्शन लाल सिंगला, अध्यक्ष प्रदेश पोल्ट्री एसोसिशन।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xo2D2B

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...