Skip to main content

हुडा कॉम्प्लेक्स की मल्टीलेवल पार्किंग एलीवेटेड रोड से जुड़ेगी

डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने शुक्रवार को दुर्गा भवन मंदिर के सामने बन रही मल्टी लेवल पार्किंग का निरीक्षण किया। प्रशासन के सूत्रों के अनुसार इस मल्टीवेल पॉर्किंग को एलीवेटेड रोड से जोड़ा जाएगा। डीसी ने हुड्डा कॉम्पलेक्स में बनाई जाने वाली मल्टी लेवल पार्किंग के बारे में भी मौके पर ही रिपोर्ट प्राप्त की।

उन्होंने बताया कि दुर्गा भवन मंदिर के समीप बनाई गई पार्किंग का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जबकि हुड्डा कॉम्प्लेक्स में पार्किंग बनाने का कार्य शुरू किया जाना है। दोनों ही पार्किंग पीपीपी मोड में बनाई जा रही है। इस दौरान नगर निगम के एक्सईएन योगराज छिक्कारा तथा एसडीओ श्याम सुहाग मौजूद रहे।

पूर्व पीएम नेहरू की प्रतिमा हटाने पर शहीदाने वतन यादगार कमेटी ने हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

दूसरी ओर इसकी जानकारी होने के बाद दी शहीदाने वतन यादगार कमेटी के प्रधान मनमोहन आजाद ने बताया कि उनको जिला प्रशासन की ओर से कोई भी नोटिस या सूचना नहीं दी गई है। लेकिन यदि प्रशासन की ओर से हुडा कांप्लेक्स में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की कोशिश की गई तो उसका विरोध किया जाएगा। यदि देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को एक इंच भी इधर उधर किया गया तो हाईकोर्ट में अपील की जाएगी।

हुडा विभाग की ओर से जहां पर मल्टी लेवल पार्किंग बनाने की तैयारी है, उस एरिया को वाहनों की पार्किंग के लिए छोड़ा गया था। आज प्रशासन यहां एलीवेटेड रोड से पार्किंग को जोड़ने के बहाने यहां मल्टीलेवल पार्किग बना रहा है। जो कि अव्यवहारिक है। क्योंकि इस पार्किंग में यहां बनाई जाने वाली दुकानों के दुकानदार ही अपने वाहन खड़े करेंगे। इससे आमजन को कोई भी मतलब नहीं होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पार्किंग स्थल का जायजा लेते डीसी कैप्टन मनोज कुमार।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39g4CLX

Popular posts from this blog

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...