Skip to main content

अंबानी, अडानी के साथ पतंजलि के विरोध की मांग उठी, किसानों का अब बेमियादी टोल फ्री का ऐलान

किसान आंदोलन को लेकर टोल फ्री के तीसरे दिन मकड़ौली टोल पर भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी पहुंचे। उन्होंने यहां पर सुबह भाषण दिया और किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि तीन बड़े घरानों का बहिष्कार करना है। इनका कोई भी माल नहीं खरीदना है। अभी तक दो ही घरानों अंबानी व अडानी का ही माल खरीदने का बहिष्कार कर रहे थे। अब इसमें बाबा रामदेव को भी जोड़ा गया है।

उन्होंने कहा कि वहीं किसानों की डिमांड पर इसमें अब बाबा रामदेव के ब्रांड वाले सामान को भी ना खरीदने का ऐलान किया गया। वहीं कहा कि किसानों की डिमांड पर इसमें अब बाबा रामदेव के ब्रांड वाले सामान को भी नहीं खरीदना है। साथ ही कहा कि किसानों की मांगें न माने जाने तक अब हरियाणा के सभी टोल प्लाजा फ्री रहेंगे। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली जाए। इसके अलावा गुरनाम सिंह चढूनी ने किसानों की ओर से आत्महत्या किए जाने के मामले पर दुख जताया और किसानों से अपील की कि वे खुदकुशी का रास्ता न अपनाएं।

रविवार सुबह मकड़ौली टोल प्लाजा पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के विरोध स्वरूप थाली और ताली भी बजाई गई। यहां गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि जब हम दिल्ली जाते हैं तो हमें लठ्ठ मारे जाते हैं, पानी फेंका जाता है। आखिर ऐसा व्यवहार क्यों। जब वे हमें दिल्ली नहीं जाने देते तो वो हमारे गांवों में कैसे घुस जाएंगे। चूंकि गांव तो हमारे हैं ना। ऐसे में उनका हर जगह पर विरोध करना है। ये लड़ाई जनता बनाम कॉरपोरेट क्षेत्र की है। जो 100-100 करोड़ का चंदा देकर राज्यसभा में सदस्य बन गए। आज देश में पूंजीपतियों का राज, पूंजीपतियों के द्वारा और पूंजीपतियों के लिए है। आज जनता का राज, जनता के द्वारा और जनता के लिए नहीं बचा है।

किसानों के लिए राशन लेकर हुए रवाना

84 खाप प्रधान हरदीप सिंह अहलावत की अगुवाई में किसानों की ओर से दिल्ली बार्डर पर बैठे किसानों की जरूरतों के लिए, अनाज, आलू, प्याज व अन्य जरूरी सामान ट्रैक्टर ट्रालियों के जरिए डेयरी मोहल्ला से रवाना की गई। इसमें रामकरण, सज्जन खासा, रामचंद्र सिवाच, सुरेश युवा प्रधान, श्रीभगवान, रविन्द्र उर्फ काला, रोहतास, राजेन्द्र, महेंद्र व अन्य सभी सदस्य राशन व अन्य जरूरी सामान के साथ टिकरी बार्डर के लिए रवाना हुए।

गांव खरावड़ में किसानों ने रखा एक दिन का उपवास

लोकहित संस्था एवं डाॅ. अम्बेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन एवं खरावड़ गांव के लोगों की ओर से गांव खरावड़ स्थित भंडारा स्थल पर एक दिन का उपवास रखा गया। लोकहित संस्था के प्रधान एडवोकेट चंचल नांदल ने कहा कि हम सब मिलकर एक दिन का उपवास करके मन की बात का विरोध कर रहे हैं। विक्रम सिंह डूमोलिया, लीलू प्रधान, उमेद सिंह मलिक पूर्व सरपंच खरावड़, विजय मलिक, मुख्तार सिंह खरावड़, बलजीत सिंह, संजीव कुमार सांगवान, पवन ढाका, एडवोकेट हिमांशु राठी आदि थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मकड़ौली टाेल पर चल रहे किसानाें के आंदाेलन काे संबाेधित करते भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34MxES9

Popular posts from this blog

कच्चे क्वार्टर बाजार के बीच से गुजर रहे हैं बिजली के तार, हादसा आगजनी में 1999 में 48 लोगों की हुई थी मौत

शहर का सबसे व्यस्त व भीड़ वाले बाजार कच्चे क्वार्टर के बीच से बिजली के तार गुजर रहे हैं। केबल न होने से हवा चलने पर यह तार आपस में टकरा जाते हैं। जिससे चिंगारी निकलती है। ऐसे में यहां आगजनी होने का खतरा बना रहता है। व्यापारियों व दुकानदारों ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। जबकि यहां एक बार बड़ी अनहोनी हो चुकी है। 1999 में आगजनी होने पर 48 लाेगों की हुई थी मौत कच्चे क्वार्टर में नवंबर, 1999 में बड़ी आगजनी की घटना हुई थी। आगजनी घटना शार्ट-सर्किट के कारण हुई थी। आग में 48 लोगों की जान गई थी। वहीं सौ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। एक ही दुकान के अंदर दर्जनों लोगों की जान गंवाई थी। कच्चे क्वार्टर बाजार में 1999 के बाद भीड़ करीब 10 गुणों बढ़ गई है। हर दिन यहां हजारों लोग खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में यहां दुकानों के स्टाल पर लटकते तारों से हादसा होने का अंदेशा है। यहां दिन के समय भी पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा इस क्षेत्र में अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जबकि नगर निगम पर इस पर कंट्रोल नहीं है। यहां दिन में पैदल...

2 दिन से एमएसपी पर पीआर धान की नहीं हुई खरीद, सरकारी रिकॉर्ड में 17500 क्विंटल मंडियों में अटका

सरकार और राइस मिलर्स की लड़ाई में किसान पिस रहा है। पीआर धान की सरकारी खरीद कागजों में रविवार से शुरू हो चुकी है लेकिन पूरे जिले में किसी भी मंडी में एक दाने की खरीद अब तक नहीं हुई। मार्केट कमेटी के रिकॉर्ड अनुसार ही 17500 क्विंटल पीआर धान मंडियों में पहुंच चुका है। हालांकि धान इससे कहीं ज्यादा मात्रा में मंडियों में पड़ा है। सोमवार सुबह नई अनाज मंडी में एमएसपी पर धान की खरीद शुरू न होने पर किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर धरना शुरू किया। उसके बाद एसडीएम संजय कुमार किसानों के बीच पहुंचे और उन्हें एमएसपी पर खरीद का आश्वासन दिया। किसानों ने एसडीएम से दो टूक कहा कि वे पहले ही दुखी हैं और अब उन्हें और परेशान नहीं किया जाए। एक दिन का अल्टीमेटम देते हुए किसान बलजीत किच्छाना, गुरनाम सिंह डोहर, फूल सिंह नरड़, संजय ग्योंग, होशियार गिल व राममेहर गिल प्यौदा, तेजिंद्र सिंह अरनौली ने कहा कि अगर सोमवार सायं तक एम एसपी पर खरीद शुरू नहीं हुई तो मंगलवार से किसान कार्यालय के बाहर धरना देंगे और आंदोलन करने को मजबूर होंगे। किसानों को एक-एक क्विंटल धान लाने के मैसेज पर एसडीएम बोले-गलती सुधारी ज...