Skip to main content

13,684 में से 10,840 ने किया मतदान, अनूप धानक के बूथ पर 84.27 प्रतिशत वोटिंग हुई

नगर पालिका उकलाना के चुनाव में रविवार को नगर के 10,840 लाेगाें ने मतदान किया। शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के लिए पुलिस और प्रशासन पूरे दिन मुस्तैद रहा। मतदान सुबह आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक चला। प्रधान और पार्षदों के चुनाव के लिए 15 बूथ स्थापित किए गए थे। हर बूथ पर दो ईवीएम मशीनें रखी थीं। सुबह 7 बजे मॉक पोल किया, उसके बाद आठ बजे पोलिंग शुरू हुई। कोरोना के चलते हरेक बूथों पर पहले मतदाताओं के हाथ सेनिटाइज करवाए गए और मास्क पहनना अनिवार्य था।

नपा उकलाना के प्रधान पद के लिए 11 और वार्ड सदस्य के लिए 45 उम्मीदवार मैदान में थे। नपा उकलाना में कुल 13 वार्ड हैं और इनमें मतदाताओं की संख्या 13,684 है जिनमें 7388 पुरुष व 6296 महिला मतदाता हैं। इस बार के नपा चुनाव में 10840 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। नायब तहसीलदार धर्मवीर नैन ने बताया कि इस बार पोलिंग प्रतिशत 79.22 रहा। मतदान प्रक्रिया के बाद प्रशासन की ओर से ईवीएम मशीनों को बीडीपीओ कार्यालय उकलाना में सुरक्षित रख दिया गया है। मतों की गिनती 30 दिसंबर को होगी और 30 को चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे।

बूथ नं. 11 पर सबसे ज्यादा लोगों ने मतदान किया
मतदान के लिए 15 बूथ स्थापित किय गए थे। बूथ नंबर 7 पर सबसे कम मतदान हुआ। इस बूथ में केवल 71.71 प्रतिशत मतदान हुआ। बूथ नं. 11 पर सबसे ज्यादा लोगों ने मतदान किया। इस बूथ पर 89.72 प्रतिशत वोट पोल हुए। राज्यमंत्री अनूप धानक के बूथ नंबर 11 पर 84.27 प्रतिशत वोट पोल हुए।

राज्य मंत्री ने कड़ी सुरक्षा के बीच किया मतदान
राज्यमंत्री अनूप धानक रविवार सुबह परिवार सहित उकलाना आवास पर पहुंचे। दोपहर 12:00 बजे उन्होंने कड़ी सुरक्षा के बीच अपनी माता, पत्नी, बेटे, भाई, भाभी के साथ अपने बूथ नंबर 11 पर मतदान किया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा-जेजेपी के सांझे प्रत्याशी महेंद्र सोनी इस चुनाव में विजयी होंगे।

पिछली बार के मुकाबले बढ़ा वाेट प्रतिशत
इस बार नगर के मतदाताओं काे डायरेक्ट चेयरमैन चुनने का मौका मिला है। इससे पूर्व वार्ड सदस्यों की ही चेयरमैन का चुनाव करते थे। पिछले नपा चुनाव में 75 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया गया था। इस बार वोट 79.22 प्रतिशत वोट पोल हुए हैं। पिछली बार की तुलना में इस बार 4 प्रतिशत वोट पोल की बढ़ोतरी हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मतदान के बाद अंगुली पर लगा स्याही का निशान दिखाते राज्यमंत्री अनूप धानक व उनके परिजन।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ju1O5i

Popular posts from this blog

कच्चे क्वार्टर बाजार के बीच से गुजर रहे हैं बिजली के तार, हादसा आगजनी में 1999 में 48 लोगों की हुई थी मौत

शहर का सबसे व्यस्त व भीड़ वाले बाजार कच्चे क्वार्टर के बीच से बिजली के तार गुजर रहे हैं। केबल न होने से हवा चलने पर यह तार आपस में टकरा जाते हैं। जिससे चिंगारी निकलती है। ऐसे में यहां आगजनी होने का खतरा बना रहता है। व्यापारियों व दुकानदारों ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। जबकि यहां एक बार बड़ी अनहोनी हो चुकी है। 1999 में आगजनी होने पर 48 लाेगों की हुई थी मौत कच्चे क्वार्टर में नवंबर, 1999 में बड़ी आगजनी की घटना हुई थी। आगजनी घटना शार्ट-सर्किट के कारण हुई थी। आग में 48 लोगों की जान गई थी। वहीं सौ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। एक ही दुकान के अंदर दर्जनों लोगों की जान गंवाई थी। कच्चे क्वार्टर बाजार में 1999 के बाद भीड़ करीब 10 गुणों बढ़ गई है। हर दिन यहां हजारों लोग खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में यहां दुकानों के स्टाल पर लटकते तारों से हादसा होने का अंदेशा है। यहां दिन के समय भी पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा इस क्षेत्र में अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जबकि नगर निगम पर इस पर कंट्रोल नहीं है। यहां दिन में पैदल...

2 दिन से एमएसपी पर पीआर धान की नहीं हुई खरीद, सरकारी रिकॉर्ड में 17500 क्विंटल मंडियों में अटका

सरकार और राइस मिलर्स की लड़ाई में किसान पिस रहा है। पीआर धान की सरकारी खरीद कागजों में रविवार से शुरू हो चुकी है लेकिन पूरे जिले में किसी भी मंडी में एक दाने की खरीद अब तक नहीं हुई। मार्केट कमेटी के रिकॉर्ड अनुसार ही 17500 क्विंटल पीआर धान मंडियों में पहुंच चुका है। हालांकि धान इससे कहीं ज्यादा मात्रा में मंडियों में पड़ा है। सोमवार सुबह नई अनाज मंडी में एमएसपी पर धान की खरीद शुरू न होने पर किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर धरना शुरू किया। उसके बाद एसडीएम संजय कुमार किसानों के बीच पहुंचे और उन्हें एमएसपी पर खरीद का आश्वासन दिया। किसानों ने एसडीएम से दो टूक कहा कि वे पहले ही दुखी हैं और अब उन्हें और परेशान नहीं किया जाए। एक दिन का अल्टीमेटम देते हुए किसान बलजीत किच्छाना, गुरनाम सिंह डोहर, फूल सिंह नरड़, संजय ग्योंग, होशियार गिल व राममेहर गिल प्यौदा, तेजिंद्र सिंह अरनौली ने कहा कि अगर सोमवार सायं तक एम एसपी पर खरीद शुरू नहीं हुई तो मंगलवार से किसान कार्यालय के बाहर धरना देंगे और आंदोलन करने को मजबूर होंगे। किसानों को एक-एक क्विंटल धान लाने के मैसेज पर एसडीएम बोले-गलती सुधारी ज...