Skip to main content

गीता जयंती के उपलक्ष्य में घरों के बाहर जलाए दीए

गीता जयंती के उपलक्ष्य पर शहर के मंदिरों व गांवों में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। शाम को लोगों ने घरों के बाहर दीए जलाए। शोभा यात्रा भी निकाली गई। गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज की प्रेरणा से श्री कृष्ण कृपा व जीओ गीता परिवार द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सुबह उत्तम नगर स्थित श्री कृष्ण कृपा मंदिर, सिसाय पुल स्थित मंदिर श्री लक्ष्मण चौतरा व विश्वकर्मा चौक पर स्थित शाम बाबा मंदिर में गीता के श्लोकों द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। लोगों ने घरों में भी हवन यज्ञ का आयोजन किया। 15 ग्राम पंचायतों में भी हवन यज्ञ किया गया। शाम को लोगों ने प्रतिष्ठानों के बाहर दीए जलाए।

वहीं शोभा यात्रा उत्तम नगर में विभिन्न स्थानों से होती हुई वापस मंदिर में पहुंची। इस दौरान साहिल भयाना, देवराज खट्टर, तुषार, संदीप, मोंटी, दिनेश भुटानी, संजय भुटानी, जगदीश भाटिया, कृष्ण महता, रामजी लाल हांडा, कृष्ण धवन, महेश तनेजा, गुंजन, मेधा, प्रयास खट्टर, सागर खन्ना, शम्मी मदान, पंडित महेंद्र पुष्करणा उपस्थित रहे। यात्रा में भजन भाव मोनू कौशिक, सुषमा मदान, विक्की पाहवा व पूनम द्वारा किए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Burn out of homes to commemorate Geeta Jayanti


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2M9QxYL

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...