Skip to main content

वीसी से सीएम ने सूक्ष्म सिंचाई योजना काे लेकर जानकारी दी

शुक्रवार को महान स्वतंत्रता सेनानी महामना पंडित मदन मोहन मालवीय एवं भारत रत्न व भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को उप तहसील कार्यालय में सुशासन दिवस के तौर पर मनाया गया।
शुक्रवार सुबह उप तहसील कार्यालय में सुशासन दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ नायब तहसीलदार आशीष कुमार, ब्लॉक समिति चेयरपर्सन प्रतिनिधि चांदराम और सरपंच सांवड़ मदन सिंह परमार ने मां सरस्वती की फोटो के सामने दीप प्रज्वलित कर किया।

नायब तहसीलदार आशीष कुमार ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर नागरिक को गुड गवर्नेंस देना है। कार्यक्रम में चंडीगढ़ से मुख्यमंत्री मनोहर लाल का लाइव प्रसारण सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर 12 बजे तक दिखाया गया। सीएम ने जिसमें ई- ऑफिस का शुभारंभ किया। इसके अलावा आठ ऑनलाइन एप की भी शुरुआत की गई। सीएम ने जनवरी से चरखी दादरी जिले समेत चार जिलों में आरंभ होने वाली सूक्ष्म सिंचाई योजना के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें 25 एकड़ भूमि पर ग्रुप बनाकर किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा।

इसके साथ ही किसानों के लिए बागवानी मुख्यमंत्री बीमा योजना भी शुरू होगी। जिसमें किसानों को सब्जी की 14 फसल और फल की चार किस्मों को शामिल किया गया है। किसान ढाई प्रतिशत प्रीमियम पर 30 हजार रुपये और 40 हजार रुपये का बीमा करवा सकेंगे। इसके अतिरिक्त भी सुशासन के तहत मिलने वाली सेवाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में नायब तहसीलदार आशीष कुमार ने आर्युवेदिक आंवले का पौधा भी लगाया गया। इस दौरान सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34EZlwb

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...