Skip to main content

3 दिन पहले नहर किनारे मिले शव मामले में नया मोड़, गला दबाकर की गई थी हत्या

3 दिन पहले बुड़शाम के पास नहर किनारे शव मिलने के मामले में नया मोड़ आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की गला दबाकर हत्या होना सामने आया है। पुलिस ने खलीला निवासी देवेंद्र के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने विसरा भी लिया है। उसे जांच के लिए करनाल लैब भेजा जाएगा। 23 दिसंबर को खलीला प्रहलादपुर निवासी देवेंद्र मजदूरी के बाद गांव जा रहा था।

उसे बुड़शाम नहर पुल से आगे शव पड़ा देखा। सूचना थाना पुलिस को दी गई। कार्यवाहक थाना प्रभारी सब निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान मृतक की गला दबाकर हत्या होना सामने आया है। ऐसे में देवेंद्र के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व शव को खुर्द बुर्द करने का केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। वहीं मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37PYf2q

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...