जिले के सीएससी सेंटरों पर शुक्रवार को सुशासन दिवस को किसान दिवस के रूप में मनाया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट भी किसानों व ग्रामीणों को दिखाया गया। इसी कड़ी में गांव आकोदा स्थित सीएससी केन्द्र पर कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों काे जागरूक किया गया।
कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक नरेश गुप्ता ने बताया कि सरकार द्वारा शहरों की तर्ज पर गांवों में ही लोगों को एक छत के नीचे सीएससी सेंटर के माध्यम से दी जाने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इससे पहले लाेगों को अपने सभी कार्यों के लिए कस्बे में जाना पड़ता था। जिससे लोगों काे समय की बर्बादी के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता था, लेकिन अब गांवों में भी सरकारी सीएससी केन्द्र दिए जाने के बाद लोगों को एक छत के नीचे ही सभी प्रकार क सुविधाएं उपलब्ध होने लगी है।
जिससे लोगों को समय व रुपए दोनों चीजों की बचत हो रही है। जब से गांव में सीएससी सेंटर स्थापित किया गया है लोगों का शहर जाना ही बंद हो गया है। गांव आकोदा का अड्डा आस-पास के करीब एक दर्जन गांवों को दादरी व महेंद्रगढ़ से जोड़ने का कार्य करता है। जिसके चलते धीरे-धीरे यहां पर लोगों की जरूरतों के अनुसार एक छोटा का बाजार बन गया है। जहां से लोगों को अपनी जरूरतों के हिसाब से सभी प्रकार का सामान मिल जाता है।
गांव में सीएससी सेंटर न होने की वजह से लोगों को अपनी पेंशन, डोमोशाइल, इनकम सर्टिफिकेट सहित अनेक कार्यों के लिए बाजार जाना पड़ता था। लेकिन अब आकोदा में ही सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सीएससी सेंटर खुलने के बाद से लोगों का कुछ कार्यों के लिए बाजार जाना ही बंद हो गया है।
नरेश गुप्ता ने बताया कि उनके केन्द्र पर सभी प्रकार की सुविधाओं के साथ-साथ प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता मिशन के तहत बच्चों को कम्प्यूटर का ज्ञान भी दिया जा रहा है। जो बच्चा 14 साल का हो चुका है उसे केन्द्र पर नि:शुल्क कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाता है और उसका ऑनलाइन टेस्ट लेकर पास होने पर उसको डिप्लोमा दिया जाता है।
सीएससी सेंटर पर दी जा रही है 100 से भी अधिक सेवाएं
कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक नरेश गुप्ता ने बताया कि आकोदा स्थित सीएससी केन्द्र पर लोगों को करीब 100 से अधिक सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही है।सीएससी सेंटर पर मुख्य रूप से हरियाणा रेजिडेंस सर्टिफिकेट, इनकम सर्टिफिकेट ओबीसी सर्टिफिकेट, एससी, बीसी सर्टिफिकेट, राशन कार्ड, पैन कार्ड, गाड़ियों के बीमा, रिचार्ज, बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन,परिवार पहचान पत्र आदि बनवाने के लिए फॉर्म सीएससी केन्द्र से ही भरे जा रहे है।
इसके अलावा भी सरकार के द्वारा समय-समय निकाले जाने वाले सभी प्रकार के फॉर्म जैसे अंबेडकर स्कॉलरशिप फॉर्म या पशु किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा या अन्य किसी भी स्कीम लिए फार्म अप्लाई करना इसके साथ-साथ डीजीपी सर्विसेज में बुजुर्ग लोगो को भी पेंशन दी जाती है अगर कोई बुजुर्ग आने में असमर्थ है तो उसके घर भी उसको पेंशन देने का कार्य किया जाता है तथा अन्य कार्यों के लिए भी पहले चक्कर काटने पड़ते थे वह कार्य सीएससी सेंटर पर ही हो जाता है। इसके अलावा जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र का रजिस्ट्रेशन कार्य भी सीएससी सेंटर पर ही होता है। आधार कार्ड निकलवाना, वोटर कार्ड निकालना, पासपोर्ट ऑनलाइन करवाना, रेल की टिकट बनवाना, स्वास्थ्य बीमा करवाना और भारत के किसी भी बैंक में पैसे भेजना, मनी ट्रांसफर करवाना और समय-समय पर सरकार द्वारा चलाई जाने वाली हर प्रकार की सरकारी योजना के फार्म सीएससी सेंटर पर ही ऑनलाइन किए जाते हैं
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KGDehX