Skip to main content

सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के पहले चरण में दादरी व महेंद्रगढ़ सहित 4 जिले चयनित

अंत्योदय सरल केन्द्र कनीना में शुक्रवार को सुशासन दिवस मनाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को अंत्योदय सरल केन्द्र पर मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इस मौके पर बीडीपीओ देशबंधु व नायब तहसीलदार सत्यपाल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। अंत्योदय सरल केन्द्र पर कार्यक्रम के दौरान लोगों को जागरूक करने के साथ चंडीगढ़ के हरियाणा निवास में चल रहे कार्यक्रम का लाइव भी दिखाया गया।

जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान सीएम ने म्हारा गांव जगमग गांव योजना के अंतर्गत राज्य के 202 गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति योजना का शुभारंभ भी किया। हरियाणा में 1 जनवरी 2021 से पायलट परियोजना के आधार पर किसानों को उनके खेत पर ही नहरी पानी आधारित तथा सीवरेज शोधन संयत्र (एसटीपी) द्वारा उपचारित पानी सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के माध्यम से उपलब्ध करवाने के लिए एक नवीनतम परियोजना की शुरुआत की जा रही है।

पहले चरण में महेंद्रगढ़ (नारनौल), चरखी-दादरी, भिवानी तथा फतेहाबाद जिलों की नहरों को चयनित किया गया है। परियोजना के पहले चरण में लगभग 100 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत आएगी। इस दौरान बीडीपीओ देशबंधु, नायब तहसीलदार सत्यपाल सिंह पटवारी गिरदावर एसडीएम ऑफिस का स्टाफ बीडीपीओ ऑफिस का स्टाफ नंबरदार और गांव के लोग भी उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KG3pFF

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...