Skip to main content

बोचड़िया के राजकीय स्कूल की प्रियंका व रेखा ने कृष्ण-अर्जुन संवाद में पाया राज्य में द्वितीय स्थान

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के मौके पर आयोजित राज्य स्तरीय संवाद प्रतियोगिता में अटेली खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोचड़िया की टीम ने प्रदेशभर में द्वितीय स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर संवाद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली छात्राओं को शनिवार विद्यालय में सम्मानित किया गया।

प्राचार्य बेग राज शर्मा ने बताया कि कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में प्रदेशभर के स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए 11 से 25 दिसंबर तक ऑनलाइन विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई थी, जिसमें स्कूल की छात्रा प्रियंका पुत्री राजेश कुमार व रेखा पुत्री कृष्ण कुमार ने कृष्ण-अर्जुन के बीच हुए गीता संवाद पर अपनी प्रस्तुति दी, जिसमें दोनों छात्राओं की प्रस्तुती सराहनीय होने पर प्रदेश भर में द्वितीय स्थान मिला हैं।

स्कूल के साथ जिले के लिए यह गौरव का विषय है। स्कूल में इन छात्राओं ने संस्कृत प्राध्यापिका सुशीला देवी के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल की हैं। इन छात्राओं को शिक्षा विभाग की ओर से 3100 रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप मिलेगी। इस मौके पर प्रवक्ता देशराज, पूर्णसिंह, नवीन कुमार, विकास, अशोक कुमार, सुमन, प्रमिला, सत्यवीर, संजय, एबीआरसी मुन्नी देवी भी मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Priyanka and Rekha of Government School of Bochadia found second place in Krishna-Arjuna dialogue


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38AmEbv

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...