जिले के विभिन्न स्कूलों में हिंदुस्तान स्काउट्स द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों में गीता जयंती कार्यक्रम व भारत रत्न स्वर्गीय मदन मोहन मालवीय की पुण्य तिथि पर कार्यक्रम किए गए। कस्बा झोझू कलां में डीओसी कृष्णा धवन के मार्गदर्शन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में गीता जयंती कार्यक्रम किया गया। बच्चों ने गीता के श्लोकों का कंठस्थ उच्चारण किया।
डीओसी कृष्णा धवन ने बच्चों को बताया कि गीता हमें सही जीवन जीने की राह दिखाती है। हमें फल की इच्छा न करके जीवन में अपने सही कर्म करने चाहिए। आर्य स्कूल झोझू कलां में मीडिया प्रभारी बिशन सिंह ने स्वर्गीय मदन मोहन मालवीय की पुण्य तिथि पर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को बताया कि स्वर्गीय मदन मोहन मालवीय ने हिंदुस्तान स्काउट्स के प्रथम संरक्षक बन भारतीय बच्चों के लिए स्काउटिंग के द्वार खोले।
खण्ड बाढड़ा के श्रीराम पब्लिक स्कूल में भी गीता जयंती पर निबंध प्रतियोगिता करवाई। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके अतिरिक्त राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्याालय, काकडोली हुक्मी में डीओसी हरपाल के मार्गदर्शन में गीता जयंती कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया व जीवन में गीता की महता पर प्रकाश डाला । जिला सचिव अमित जाखड़ ने सभी प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों को बधाई दी। कार्यक्रमों के संचालन में विद्यालय स्टॉफ सदस्यों ने तथा जिला शिक्षक संजीव व अजय ने अपनी भूमिका निभाई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LZCdBU