Skip to main content

महंत पुरुषोत्तम दास को दी श्रद्धांजलि, छोटा भाई गद्दीनशीन

गांव रोड़ी में पक्का डेरा बाबा चरणदासी के गद्दीनशीन महंत स्व. पुरूषोत्तम दास के नमित श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें दूर दराज से धार्मिक संगठनों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ओर श्रद्धालुओं ने पहुंचकर नमन किया। कार्यक्रम उपरान्त स्व. पुरूषोत्तम दास के भाई महंत बलदेव दास को साधु समाज ने विधि-विधान के साथ पगड़ी पहनाकर डेरा का गद्दीनशीन नियुक्त किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शैलजा ने भी श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

महंत पुरुषोत्तम दास के स्वर्गवास के बाद उनकी जगह उनके छोटे भाई महंत बलदेव दास को सर्वसम्मति से विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के बीच डेरा का गद्दीनशीन नियुक्त किया गया है। गौरतलब हो कि डेरा के महंत पुरुषोत्तम दास बीती 9 दिसंबर को ब्रह्मलीन हो गए थे। इससे पूर्व डेरा की बागडोर उनके पिता महंत सहदेव दास के पास थी। उनके ब्रह्मलीन होने के बाद महंत पुरुषोत्तम दास को डेरा की गद्दी सौंपी गई थी। पक्का डेरा बाबा चरणदासी का इतिहास 160 वर्ष से भी अधिक पुराना बताया जा रहा है। बता दें कि पक्का डेरा बाबा चरणदासी अति पुरात्तन डेरा होने के कारण यह डेरा क्षेत्र के लिए ही नहीं अपितु दूर-दराज क्षेत्रों के श्रद्धालुओं के लिए भी आस्था का केन्द्र है।

शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण पर भी करेंगे सेवा
कार्यक्रम के दौरान दिवंगत महंत पुरुषोत्तम दास के पुत्र सिद्धार्थ महंत ने अपने पिता की स्मृति में क्षेत्र मेें आपातकालीन सेवा के लिए एक एंबुलेंस भेंट की है। एंबुलेंस डेरे में ही मौजूद रहकर आमजन को नि:शुल्क सेवाएं देगी। इससे पहले भी सिद्धार्थ महंत गांव में अनेक समाजसेवी कार्य करवा चुके हैं। जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों के लिए स्कूल स्टाफ की

निजी तौर पर व्यवस्था करना, पौधारोपण, जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी आदि वितरित करने के अलावा स्कूल में अन्य सुविधाएं मुहैया करवाना शामिल है। उन्होंने बताया कि ये एम्बूलैंस उन्होंने आमजन के लिए मेडिकल सुविधा हेतू दान की है। इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्षा कुमारी शैलजा, कालावाली विधायक शीशपाल केहरवाला, भाजपा नेता व पूर्व विधायक बलकौर सिंह, राजेंद्र देसू जोधा सहित अनेक गणमान्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tribute paid to Mahant Purushottam Das, younger brother Gaddisheen


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37OF6Or

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...