Skip to main content

खोरड़ा में इंटक ने कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया

इंटक ने कांग्रेस पार्टी का आज 136वां स्थापना दिवस मनाया। इंटक राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के जिला प्रधान राम अवतार ने अपने आवास पर झंडारोहण किया। इसके बाद उन्होंने श्रमिक मजदूरों के साथ कांग्रेस के संगठन के बारे में चर्चा की तथा हर्ष व उल्लास के साथ पार्टी का स्थापना दिवस मनाया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रामअवतार ने कहा कि आजादी के आंदोलन से लेकर अब तक कांग्रेस पार्टी का नि:स्वार्थ जनसेवा और त्याग का गौरवशाली इतिहास रहा है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश की एकता, अखंडता और भाईचारे की मजबूती के लिए काम किया है। इस अवसर पर भाईचारा व देश की एकता-अखंडता जैसे मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष का संकल्प भी लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aOt6OV