Skip to main content

उधम सिंह जयंती पर सुपर-100 में चयनित बेटियों को किया सम्मानित

कर्मचारी कॉलोनी स्थित सामुदायिक केन्द्र में शनिवार को हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ के तत्वाधान में शहीद उधम सिंह की जयंती मनाई गई, जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य लालसिंह ने की। हजरस के जिला प्रधान विजेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शहीद उधम सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि किस प्रकार वीर ने जनरल डायर को मार कर जलियांवाले बाग हत्याकांड का बदला लिया था।

इस दौरान सुपर-100 में चयनित होने वाली बेटियां ज्योति पुत्री श्रवण कुमार व सानिया पुत्र रामबिलास को बाबा साहेब का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया व पूर्व मैनेजर सही राम कलोरियां ने बेटियों को सुपर-100 में शामिल होने पर 1100-1100 रुपए नकद देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सभी लोगों ने शहीद उधम सिंह के चित्र पर पुष्पार्पण कर उन्हें याद किया गया।

इस अवसर पर पूर्व बीईओ शेरसिंह, हजरस के वरिष्ठ उपप्रधान होशियार सिंह, राज्य कार्यकारिणी सचिव सुरेश सरोहा, जिला सचिव प्रमोद महायच, महाववीर, खंड प्रधान जयसिंह रंगा, प्राचार्य दिलबाग सिंह, प्राचार्य सचदेव, प्रवक्ता दयाराम, स्वतंत्र कुमार, विनोद कुमार, रामअवतार शास्त्री, सुभाष पीटीआई, राजेश एचएम, राकेश, बेगराज, डॉ. सुनील खिच्ची, श्रवण कुमार, रोशनलाल, सूबेसिंह रेवाड़िया, डॉ. सुशील कुमार, मुन्नी देवी व विद्यावती सहित अनेक लोगों ने शहीद उधम सिंह के चित्र पर पुषार्पित किए।

सर्वधर्म समभाव के प्रतीक थे महानायक उधम सिंह

कान्हाजी स्कूल में शनिवार को बीएमडी क्लब के द्वारा शहीद उधम सिंह का 121वां जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा इनफोटेक के फाउंडर नवीन यादव ने की। बड़े ही खेद का विषय है कि लोग पैसे की दौड़ में इतने व्यस्त हो चुके हैं कि जिन शहीदों ने हमारे लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिया, उनको श्रद्धांजलि देने के लिए आज 5 मिनट का समय भी उनके पास नहीं है। संस्था के सदस्य नरवीर सिंह ने कहा कि आज के दिन शहीद उधम सिंह का जन्म एक बहुत ही गरीब परिवार में हुआ था।

छोटी उम्र में ही उनके अंदर देश को आजाद करवाने की भावना घर कर गई थी। उन्होंने जलियांवाला बाग कांड के पश्चात जनरल डायर को उनके घर इंग्लैंड में जाकर गोली मारी। संस्था चेयरमैन लक्की सिगड़ा, इतिहासकार मालती मलिक के अनुसार उधम सिंह देश में सर्वधर्म समभाव के प्रतीक थे। इस दौरान नवीन यादव, लक्की यादव, नरवीर सिंह, रचना शर्मा, कर्मपाल यादव, प्रियंका, रोनिका यादव आदि उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शहीद उधम सिंह जयंती पर आयाेजित कार्यक्रम में उपस्थित लाेग।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hrryf1

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...