Skip to main content

डबवाली के सिल्वर जुबली चौक पर नगाड़ा बजाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

शहर मैं नेशनल हाईवे क्रॉसिंग पर हरियाणा पंजाब की सीमा के नजदीक बने सिल्वर जुबली चौक पर भाई कन्हैया सेवा समिति, बाबा नानक दी हटी संस्था के सदस्यों व दुकानदारों द्वारा तीन कृषि कानूनों के खिलाफ सुखविंदर सिंह की अध्यक्षता में नगाड़ा बजाकर सरकार के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए नारेबाजी।

प्रधान सुखविंदर सिंह, जगजीत सिंह नंबरदार, एसपी शर्मा, गुरविंदर सिंह, जगतार सिंह, गुरविंदर सिंह भुल्लर, सुरेंद्र सिंह, विकास खन्ना, विपिन कुमार व अन्य नें बताया कि मोदी सरकार द्वारा तीन कृषि बिल किसानों पर धक्के से थोपे जा रहे हैं जिसके चलते किसान पिछले काफी समय से दिल्ली में सर्दी के मौसम में धरना देने पर मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के अड़ियल रवैए के चलते सभी वर्ग दुखी हो रहा है और प्रदर्शन करने पर मजबूर हो रहा है।

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मन की बात की गई है जिसके चलते हम किसान की बात करते हैैं। उन्होंने कहा कि गुरु सहवानों नें नगाड़े को जीत का प्रतीक बतलाया है उन्होंने कहा कि किसानों की भी जीत होगी। जिसके चलते शहरवासियों नें इकट्ठे होकर सरकार के खिलाफ नगाड़ा बजाकर व नारेबाजीं कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shouted slogans against the government by playing a drum on the Silver Jubilee Chowk in Dabwali


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34LYZ73

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...