Skip to main content

खटीकान बगीची में चल रही निःशुल्क कक्षा में मनाया गीता जयंती समारोह

बाल चरित्र निर्माण सभा महेंद्रगढ़ शाखा की ओर से स्थानीय खटीकान बगीची में लगभग 6-7 वर्षों से चल रही निःशुल्क “आध्यात्मिक ज्ञान कक्षा” में शुक्रवार देर सांय गीता जयंती समारोह एवं तुलसी पूजन दिवस मनाया गया। आध्यात्मिक कक्षा के इंचार्ज जगदीश कटारिया ने बताया कि आज हमारी कक्षा में जीवन बीमा निगम के मुख्य सलाहकार सुनील अग्रवाल एवं ओम सांईं राम स्कूल के चेयरमैन रमेश सैनी पहुंचे। उनके साथ प्राध्यापक रमेशचंद्र टांक, यशपाल कौशिक एवं मीडिया प्रभारी अमरसिंह सोनी भी पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा के बच्चों के द्वारा गीता श्लोक, रामायण की चौपाइयां एवं गीत, कविता आदि पेश किए गए। अपने संबोधन में रमेश सैनी ने बताया कि श्रीमद्भागवत गीता हमारा पूजनीय ग्रंथ होने के साथ-साथ एक कल्याणकारी ग्रंथ भी है। इसलिए प्रत्येक मनुष्य को प्रतिदिन गीता पाठ अवश्य करना चाहिए। प्राध्यापक रमेशचंद्र टांक ने बताया कि यह एक संयोग की बात है कि आज के दिन गीता जयंती, तुलसी पूजन दिवस, बड़ा दिन, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती एवं पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती भी है।

इसलिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। अंत में जीवन बीमा निगम के मुख्य सलाहकार सुनील अग्रवाल की तरफ से कक्षा के सभी बच्चों को कॉपी ,पैन एवं प्रसाद वितरण किया गया और कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर बगीची के प्रधान मुकेश चौहान, अजीत चौहान, रामप्रताप जांगिड़, कोमल, कुसुम, निखिल, ममता, सरगम सहित कक्षा के समस्त बच्चे भी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Geeta Jayanti Celebration Celebrated in Free Classes Running in Khatikan Bagchi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nMPGuW

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...