Skip to main content

ऑनलाइन युवा महोत्सव में 5 मिनट के लोकगीत व एकल शास्त्रीय संगीत डाले

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग का इन दिनों युवा महोत्सव जारी है। इस महोत्सव के दौरान 15 से 24 साल तक के युवा अपनी प्रतिभा दर्शाते हुए निर्धारित अवधि के वीडियो विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं।
जिला खेल अधिकारी प्रीतम सिंह ने बताया कि कोविड महामारी की वजह से इस बार युवा महोत्सव का आयोजन ऑनलाइन किया जा रहा है। जिला में प्रथम स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों का वीडियो हरियाणा राज्य युवा महोत्सव पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। पहले तीन स्थानों पर रहने वाले विजेताओं को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि एकल वाद्य यंत्र, एकल शास्त्रीय संगीत के वीडियो की अवधि पांच मिनट की होनी चाहिए। सामूहिक लोकगीत में 6 कलाकार भाग ले सकते हैं, इसकी अवधि आठ मिनट होनी चाहिए। इंडियन क्वयूजिक बैंड में 6 कलाकार भाग ले सकते हैं। नृत्य प्रतियोगिता में शास्त्रीय एकल, कत्थक एकल, कथाकली एकल, एकल फिल्मी कांटेप्रेरि डांस की अवधि दस मिनट निर्धारित की गई है। लोकनृत्य व फिल्मी कांटेप्रेरि में छ: कलाकार आठ मिनट की प्रस्तुति दे सकते हैं।

फैशन प्रतियोगिता में एक लड़का व एक लड़की डिजाइन पारंपरिक थीम बेस व डिजाइन मॉर्डन बेस में दो-दो कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। थिएटर स्पर्धा में 6 कलाकारों का समूह अंग्रेजी-हिंदी नाटक व सामाजिक संदेश के साथ चार मिनट के वीडियो अपलोड कर सकते हैं। वाटर पेंटिंग, स्ट्रेचिंग पेंसिंल, स्कल्पचर मेकिंग व पर्यावरण फोटोग्राफी के एकल कलाकार दो घंटे का वीडियो अपलोड कर सकते हैं। प्रीतम सिंह ने बताया कि रचनात्मक लेखन में उत्साह नए भारत का विषय पर 15 मिनट, हिंदी-अंग्रेजी काव्य पाठ व दोनों भाषाओं में स्टैंड अप कॉमेडी की 15-15 मिनट की वीडियो डाली जा सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mOUcb5

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...