शहर के मेन बाजार में अपनी ननद के साथ खरीदारी करने आई महिला के हाथ से अज्ञात युवक पर्स छीनकर भाग गया। महिला और ननद ने शोर मचाया, लेकिन तब तक युवक काफी दूर जा चुका था। पर्स में 20-22 हजार और 2 मोबाइल फोन थे। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ पर्स छीनने करने के आरोप में केस दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
नारनौंद हलके के गांव राखी शाहपुर निवासी गरिमा ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 दिसंबर शाम को वह अपनी ननद किरण के साथ जींद शहर में तांगा चौक के पास खरीदारी कर रही थी। इस दौरान एक अज्ञात युवक उसका पर्स छीनकर भाग गया। उनको भी भनक लगते ही शोर मचाया, लेकिन तब तक वह काफी दूर जा चुका था। पर्स में 20-22 हजार रुपए, उसका और उसकी ननद का मोबाइल फोन भी था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38ClWur