महामना पंडित मदन मोहन मालवीय व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में एसडी महिला महाविद्यालय के सभागार में उपमंडल स्तरीय सुशासन दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि एसडीएम डाॅ. जितेंद्र सिंह थे। अध्यक्षता तहसीलदार राकेश मलिक ने की।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऑनलाइन विचार रखे। उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा जारी की गई बिजली, पानी, कृषि, स्वास्थ्य, बागवानी, पेंशन, तबादला पॉलिसी, कर्मचारियों की भर्ती, खिलाड़ियों के अवार्ड, जमीन रजिस्ट्री तथा ऑनलाइन स्कीमों के बारे में जानकारी दी। एसडीएम डाॅ. जितेंद्र सिंह ने समारोह में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को विभाग द्वारा जारी स्कीमों के बारे में जानकारी दी तथा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सरकार द्वारा जारी स्कीमों का लाभ आमजन को मिल सके।
समारोह में मंच संचालन राघवेंद्र शास्त्री ने किया। सीडीपीओ मीना नागपाल, शहर थाना प्रभारी दलबीर सिंह, बीईओ राजेश जैन, नगर परिषद सचिव राजेश मेहता, एमई देवेंद्र गक्खड़, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डा. रामप्रताप, डा. जोगिंद्र मित्तल, उर्मिल सैनी, सलोनी, मंजू, वैशाली, मंडी सुपरवाइजर विजेंद्र सिंह वर्मा व विभागों से अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hpzFJ1