बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा में श्रद्धालुओं ने बलिदान दिवस पर गुरु गोविंद सिंह के परिवार के शौर्य और बलिदान को किया याद
बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा में विभिन्न संगठनों ने गुरु गोविंद सिंह के परिवार को श्रद्धांजलि देकर बलिदान दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बजरंग दल के जिला संयोजक कृष्ण गुर्जर ने की। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुद्वारा के भाईजी द्वारा अरदास कर की गई। साहिल शर्मा ने पिता वारियां ते लाल चारों वारिया गीत द्वारा गुरुयश गाया।
बजरंग दल के जिला संयोजक कृष्ण गुर्जर ने कहा कि आज हमारा समाज गुरु गोविंद सिंह के चारों साहबजादों के बलिदान को भूलकर ऐसे नकली त्यौहार को मना रहा है, जिसकी हमारी संस्कृति से कोई संबंध नहीं है।
आज हमारा यह एक गिलहरी प्रयास है। यह हमारी पीढ़ियों को हमारे पुरखों के शौर्य व बलिदान को याद दिलाने का है। खत्री एकता समिति के प्रधान विनोद, बंदा सिंह बहादुर युवा सेवा दल के प्रधान सतवंत सिंह, मोनू मालवाल, रामअवतार सिंह, राहुल खुराना, तनुज खुराना, बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा के प्रधान सुभाष गिरधर, अमरजीत, निहाल सिंह, गगनदीप सिंह तूर, सुदर्शन सचदेवा व अन्य ने भी विचार व्यक्त किए व गुरु गोविंद सिंह महाराज व उनके परिवार के जीवन पर प्रकाश डाला।
शमां मल्होत्रा अजय भारद्वाज, राजेश बढ़ाना, साहिल सिरसिया, कृष्ण, मदन, राजकुमार जुनेजा, बंटी मधवा, अशोक कुमार, सुनील कुमार गिरधर, संजय कुमार, महेश खुराना, हरीश खुराना, सीताराम तागरा, कुलभूषण, कमल नयन, किशोरी लाल नागपाल, गुलशन कुमार, गुलशन मक्कड़, रमेश अरोड़ा, संजय भूटानी, कपिल सैनी, अंकुर ठाकुर, कपिल कुमार, सुनील प्रधान वॉ अनेक लोग मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3psDMqH