Skip to main content

स्किल डेवलपमेंट के लिए महेंद्रगढ़ पुलिस को आइओसी ने भेंट किए 20 लैपटॉप

आइओसी के उत्तरी क्षेत्र पाइप लाइन डिवीजन रेवाड़ी की तरफ से स्किल डेवलपमेंट के लिए जिला महेंद्रगढ़ की पुलिस को 20 लैपटॉप प्रदान किए गए हैं। नारनौल एसपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइंस के कार्यकारी निदेशक एसके चौधरी ने यह लैपटॉप प्रदान किए। इस अवसर पर एसके चौधरी ने कहा कि कंपनी के सामाजिक दायित्व के तहत इस तरह के कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं ताकि युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा सके।

उन्होंने महेंद्रगढ़ पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इन लेपटॉप का उपयोग पुलिस की तरफ से स्किल डेवलपमेंट के लिए किया जा रहा है। अन्य सरकारी उपक्रमों को भी इस तरह के उद्देश्यों के लिए आगे आना चाहिए ताकि युवाओं को सही मार्गदर्शन मिलने के साथ उन्हें एक बेहतर अवसर मिल सके।

इस अवसर नारनौल एसपी चंद्रमोहन ने कंपनी अधिकारियों का इस सहयोग के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह पुलिस प्रभाग का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसके जरिए जिला के अकुशल युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों ही विभाग अपने-अपने माध्यम से एक दूसरे का सहयोग करते हुए सामाजिक दायित्व को बेहतर ढंग से निभाएंगे। इस अवसर पर पाइपलाइन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नारनौल एसपी को लैपटॉप भेंट करते डिवीजन निदेशक एसके चौधरी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mRJsJ9

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...