कादमा के अरावली मॉडर्न स्कूल कादमा के 5 बच्चों ने एनटीएससी स्कॉलरशिप प्राप्त कर स्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन किया है। इस खुशी के मौके पर सभी अभिभावकों की तरफ से खुशी की लहर है। स्कूल अध्यापकों और मैनेजमेंट को बधाई दी जा रही है। विद्यालय के निदेशक सुमित कुमार ने बताया कि स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाले बच्चे महक पुत्री संजय गांव झोझू कलां, गोमती पुत्री सुनील गांव ऊन,अंजलि पुत्री धर्मपाल गांव नौरंगाबास जाटान, प्रिया पुत्री वीरेंद्र गांव नौरंगाबास जाटान, हितेश पुत्र रमेश गांव कादमा का एनटीएससी स्कॉलरशिप के लिए चयन हुआ है।
इससे पहले भी इस बार बोर्ड परीक्षा में स्कूल की छात्रा आंचल पुत्री सतीश गांव कादमा ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया था। इस मौके पर अरावली संस्था के संस्थापक श्रीराज, वीरेंद्र ढिल्लो, सुशीला, प्राचार्य अमित आदि स्टाफ सदस्यों ने बच्चों को शुभकामनाएं दी।
वैश्य स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया गीता महोत्सव
शुक्रवार को मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष की एकादशी को हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के पावन पर्व पर वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर भगवान कृष्ण के मुखारविंद से बही पावन सलिला के कर्म पथ एवं कर्तव्य पथ पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करने वाले श्लोकों का सामूहिक ऑनलाइन पाठ किया और मुख्यमंत्री हरियाणा के संबोधन के श्रोताओं में शामिल होने का अवसर प्राप्त किया।
इस सारे कार्यक्रम का अवलोकन वैश्य एजुकेशन सोसाइटी के महासचिव संतोष गोयल ने किया और उपस्थित अध्यापकों व बच्चों को गीता महोत्सव की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की रूपरेखा अनिल शास्त्री ने प्रधानाचार्य के दिशा-निर्देशन में की। इस अवसर पर अध्यापक लोकेश शर्मा, कृष्ण सैनी, जितेंद्र गोयल, अजय कुमार एवं अजय चोपड़ा भी सहयोगी के रूप उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने सबके सुखद स्वास्थ्य की कामना करते हुए सबको गीता जयंती की बधाई दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aHHYyp