Skip to main content

बाला वाला मंदिर परिसर में लगाया रक्तदान शिविर

शहर के मुख्यत बाला वाला मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संजय चाहार ने बताया कि रक्तदान शिविर की अध्यक्षता रक्तवीर परिवार संयोजक राजेश सोनी और सुमित प्रधान ने की। कार्यक्रम में पावन सानिध्य व आशीर्वाद बाबा सच्चा नाथ का रहा। कार्यक्रम में ऑल इंडिया व्यापार मंडल अध्यक्ष जय भगवान मस्ताना और ललित गर्ग ने अतिथि के रुप में शिरकत की।

कार्यक्रम में 90 रजिस्ट्रेशन हुए जिसमें से 75 लोगों ने रक्तदान किया। बाबा सच्चा नाथ और जयभगवान ने कहा कि रक्तदान महादान होता है। जिसे हमें दान करते रहना चाहिए। रक्त किसी मशीन या फैक्ट्री में नहीं बनता यह केवल मानव शरीर में मिलता है। इसलिए हमें रक्तदान करना चाहिए। बाबा सच्चानाथ ने बताया कि रक्तदान महादान है।

इससे हमारे शरीर को कोई नुकसान नहीं होता, बल्कि कुछ जरूरतमंद लोगों की जान बचाने में हमारा योगदान जरूर हो जाता है। इससे बड़ा पुण्य का कार्य और कोई नहीं हो सकता। रक्तदान शिविर में सनशाइन फाउंडेशन का सहयोग रहा। कार्यक्रम में बिंटू सोनी, दया सिंह सैनी, भुनेश गोयल, रक्तवीर परिवार सदस्य शुभम शर्मा, संदीप, रविंद्र बंसल, अभिषेक फोगाट, सुरेंद्र आदि का विशेष सहयोग रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Blood donation camp organized in Bala Wala temple complex


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KC1YYM