Skip to main content

जेसीआई अम्बाला सेंट्रल ने डांस के साथ किया 2021 का स्वागत

जेसीआई अम्बाला सेंट्रल ने 2020 की विदाई करते हुए 2021 के आगमन की खुशी पर पार्टी की। निजी हाेटल में आयाेजित इस पार्टी के प्राेजेक्ट डायरेक्टर जतिंद्र बिंद्रा व शंकर कपूर थे। पीआरओ जेसी नरिंदर सिंह चंडोक ने बताया कि प्रधान जेसी अक्षत वत्स ने मेंबर्स का स्वागत किया। जेसी क्रीड जूनियर जेसी छवि वत्स द्वारा बोली गई। बच्चाें काे गेम्स खिलाई गईं व उनकी डांस प्रस्तुति हुई।

सदस्याें ने बाॅलीवुड व पंजाबी नंबर्स पर डांस किया। आईपीपी पंकज माटा, संजीव वर्मा, राकेश कुमार, राजीव अनेजा, अमन गुलाटी, योगेश चौहान, सुमित जिंदल, जसकरण शाह, जतिंद्र बिंद्रा, कपिल मल्होत्रा, निशा चौहान, मीनाक्षी वत्स, आभा, प्रियंका माटा, चेरी मल्होत्रा, कोमल, वंदना बंसल, आस्था, रिया, सुमित चंडोक, रीचा घई, गुंजन बिंद्रा, चारू गुलाटी, नीतू गुप्ता, सोनी जिंदल, वंदना खुराना, मोनिका भारद्वाज, राहुल अनेजा, राजेश शर्मा, विनम्र खुराना, अनुज बंसल मौजूद थे।

आपको देखकर देखता रह गया.. गजल गायक ने बटाेरी तालियां

कैंट के एसडी कॉलेज में संगीत विभाग व संस्कृत विभाग ने मौज-ए-गजल कार्यक्रम कराया। मुख्यातिथि डॉ. सुशील कंसल अंग्रेजी विभागाध्यक्ष व विशिष्ट अतिथि डॉ. नफस अंबालवी का प्रिंसिपल डॉ. राजेंद्र सिंह राणा ने स्वागत किया। संगीत विभाग से हेम भारद्वाज ने जिंदगी तुम को मनाने निकले, आपको देखकर देखता रह गया... कई बेहतरीन गजलें प्रस्तुत की। कार्यक्रम में तबले पर संगीत विभाग से प्रवीण राठी, बांसुरी पर रवि सिंह, गिटार पर अमित तथा सिंथेसाइजर पर संजीव सक्रिय रहे। मशहूर गजल गायक हेम भारद्वाज की अहम भूमिका रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जेसीआई अम्बाला सेंट्रल की नए साल की पार्टी में डांस करते सदस्य।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WXr7jc

Popular posts from this blog

फेसबुक पर दोस्ती कर विधवा से किया गैंगरेप, जन्मदिन की पार्टी देने के लिए घर से बाहर ‌बुलाया

किला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को फेसबुक पर दोस्ती कर गैंगरेप का मामला सामने आया। पीड़िता के साथ 6 महीने पहले दोस्ती कर आरोपी ने जाल में फंसा लिया। फिर दोस्त कि डेयरी में ले जाकर दोस्त के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 26 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी 10 साल पहले शादी हुई थी। शादी के दो साल बाद ही पति की मौत हो गई। मौत के बाद वह मायके में आकर रहने लगी। 6 महीने उसकी पहलवान चौक कुटानी रोड के सोनू के साथ फेसबुक पर बातचीत शुरू हुई थी। उसने बातों में फंसा लिया। 25 अगस्त की रात 9 बजे सोनू ने उसे जन्मदिन की पार्टी देने के लिए घर से बाहर ‌बुलाया। वह घर से बाहर आई तो वह अपनी एक्टिवा पर बैठाकर पहलवान चौक के पास बनी महालक्ष्मी डेयरी में ले गया। जिसका संचालक विकास है। सोनू उसे अंदर ले गया और को‌ल्ड ड्रिंक पिला दी। इस बीच विकास भी वहां आ गया। वह बेेहोश हो गई। वहीं रात करीब साढ़े 11 बजे होश आया तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। महिला का आरोप है कि फेसबुक मित्र सोनू व सोनू ने दोस्त विकास के साथ मिलकर दुष्कर्म किया है। किला पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है। Download D...

बच्चे पैंगोंग झील के पास बेखौफ घूम रहे, पर्यटकों के लिए भी खुल गया फिंगर-4 के नजदीक का यह गांव, लोग बोले- अब सब नॉर्मल

(मोरुप स्टैनजिन) चीन के साथ जारी तनाव के बीच लद्दाख के आखिरी रहवासी गांव मान-मेराक में अब जिंदगी पहले जैसी हो गई है। सभी प्रकार की पाबंदियां हटा ली गई हैं। संचार व्यवस्था बहाल हो गई है और पर्यटकों के लिए भी अब कोई रोक-टोक नहीं है। 2 महीने पहले यहां दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने थीं। तनाव के गवाह रहे फिंगर-4 इलाके के पास स्थित पैंगोंग झील अब फिर से बच्चों और स्थानीय लोगों से गुलजार है। यहां आसपास के लोगों से बात करो तो कहते हैं- इंडियन आर्मी ने चीनियों को पीछे खदेड़ दिया है। अब डरने जैसी कोई बात नहीं है। 'सर्दियों में लोग पहले की तरह अपने मवेशी फिंगर फोर तक ले जा सकेंगे' एरिया काउंसलर (स्थानीय जनप्रतिनिधि) स्टैनजिन कॉनचॉक के मुताबिक, 15-16 जून गलवान घाटी की घटना के 2 महीने बाद तक यहां के लोगों ने सेना की सख्त पहरेदारी में जिंदगी गुजारी है। लेकिन, अब जीवन सामान्य हो रहा है। सेना और स्थानीय लोग मिलकर सड़क और भवनों के निर्माण में युद्धस्तर पर लगे हुए हैं क्योंकि सर्दियां शुरू होते ही काम करने में दिक्कत आएगी। स्टैनजिन ने बताया, हमने नोटिस किया है कि चीनी पीछे हट रहे हैं। इं...

कच्चे क्वार्टर बाजार के बीच से गुजर रहे हैं बिजली के तार, हादसा आगजनी में 1999 में 48 लोगों की हुई थी मौत

शहर का सबसे व्यस्त व भीड़ वाले बाजार कच्चे क्वार्टर के बीच से बिजली के तार गुजर रहे हैं। केबल न होने से हवा चलने पर यह तार आपस में टकरा जाते हैं। जिससे चिंगारी निकलती है। ऐसे में यहां आगजनी होने का खतरा बना रहता है। व्यापारियों व दुकानदारों ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। जबकि यहां एक बार बड़ी अनहोनी हो चुकी है। 1999 में आगजनी होने पर 48 लाेगों की हुई थी मौत कच्चे क्वार्टर में नवंबर, 1999 में बड़ी आगजनी की घटना हुई थी। आगजनी घटना शार्ट-सर्किट के कारण हुई थी। आग में 48 लोगों की जान गई थी। वहीं सौ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। एक ही दुकान के अंदर दर्जनों लोगों की जान गंवाई थी। कच्चे क्वार्टर बाजार में 1999 के बाद भीड़ करीब 10 गुणों बढ़ गई है। हर दिन यहां हजारों लोग खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में यहां दुकानों के स्टाल पर लटकते तारों से हादसा होने का अंदेशा है। यहां दिन के समय भी पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा इस क्षेत्र में अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जबकि नगर निगम पर इस पर कंट्रोल नहीं है। यहां दिन में पैदल...