आरपीएस इंजीनियरिंग कॉलेज बलाना के विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रांगण में मनाया गया । कार्यक्रम का अनावरण कॉलेज के डॉयरेक्टर डॉ. महेश यादव, रजिस्ट्रार डॉ. देवेन्द्र यादव, प्राचार्य डॉ. देवेन्द्र कादयान, उप-प्राचार्य डॉ. जितेन्द्र गोठवाल व डीन एकेडमिक प्रो. राजेन्द्र यादव ने केक काटकर किया। इस अवसर पर सान्टा बने प्रो. कर्मवीर श्योराण ने सभी विद्यार्थियों को चॉकलेट व पुरस्कार वितरित किये।
इसके अलावा बच्चों ने इस अवसर पर भिन्न-भिन्न प्रकार के सांस्कृृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉ. देवेन्द्र यादव ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम से विद्यार्थियों में आपसी तालमेल तथा भाईचारे की भावना पैदा होती है। उन्होंने बताया कि समय-समय पर संस्था में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होते रहते है। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. गजानंद शर्मा, सुमित सैनी, डॉ. कल्पना, पंकज सोनी, दिनेश यादव तथा सभी स्टाफ सदस्य मौजूद थे। उन्होंने बच्चों को क्रिसमस की बधाइयां दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aKt8Hu