Skip to main content

तू तां साडी केयर नी करदा.. पर निधि और अश्विनी जैन ने दी डांस प्रस्तुति

जैन फैलाेशिप क्लब साेसाइटी ने नए साल का स्वागत करने के लिए डांस पे चांस कार्यक्रम कराया। निजी हाेटल में पारिवारिक मीटिंग की शुरुआत श्वेता जैन, प्रिया व सुरभि जैन ने मंगलाचरण के साथ की। मंच संचालन निधि व अश्विनी जैन व रितु व मोहित जैन ने किया। सनम रे सनम रे मैं तेरा सनम हुआ रे... पर निशि व नीरव जैन और तू तां साडी केयर नी करदा... पर निधि और अश्विनी जैन ने परफाॅर्मेंस दी।

निधि और अश्विनी ने अपने डांस में लाॅकडाउन राेमांस की झलक दिखाई। उसके बाद नवविवाहित जाेड़े हर्षिता-संयम जैन व मानवी-अभिनव ने बेहतरीन डांस प्रस्तुति दी। पंक्चुएलिटी विनर भविक-शिवांजी जैन और सरप्राइज गेम में रोहित-कुनिका जैन, भविक जैन व सिद्धी जैन विजेता रहे।

माैके पर प्रधान अंकित जैन, सलाहकार विवेक जैन, मनमोहन जैन, डाॅ. राजीव जैन एडवोकेट, साहिल जैन, उपप्रधान नितिन जैन, उपप्रधान साहिल जैन, महासचिव नीरज जैन, सहसचिव संयम जैन, डाॅ. राजीव जैन, अंकुर जैन, अनुज जैन, नितिन, अभय, विपुल, रितेश, वरुण, अरुण, रोहित, दीपक, नीरज, संजय जैन माैजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जैन फैलाेशिप साेसाइटी क्लब की नए साल की पार्टी में एंजाॅय करते सदस्य।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rIVjNh