गांव आकोदा स्थित बाबा साध धाम में शुक्ल पक्ष की द्वादशी को लेकर छोटे से मेले व देशी घी के भंडारे का आयोजन किया गया। शुक्ल पक्ष की द्वादशी को लेकर शनिवार को आस-पास के गांवों के श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रांगण में पहुंचकर अपनी हाजरी लगाई व भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। वहीं बच्चों मेले में सामान की खरीददारी करते नजर आए।
बता दें कि क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा साध धाम गांव आकोदा के पहाड़ की तलहटी में स्थित है। जहां पर प्रत्येक माह की शुक्ल पक्ष की द्वादशी को क्षेत्र के श्रद्धालु बाबा के धाम पर पूजा अर्चना करने के लिए आते है। इस बार द्वादशी के दिन समाजसेवी व पूर्व पंच लाल सिंह के द्वारा बाबा के धाम पर देशी घी के भंडारे का आयोजन किया गया।
जिसमें अनेक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सत्यनारायण,राजेन्द्र शर्मा,पूर्व पंच लाल सिंह, नरेश ठेकेदार, डॉ नरेश सिंह खुडॉना, जितेंद्र यादव, सुरेंद्र उर्फ लीला राम, पूर्व थानेदार वेद प्रकाश, हुक्का चौक प्रधान दिनेश कुमार, नरेश नम्बरदार, मास्टर इंदर पाल, कालू आकोदा, विजय ठेकेदार, विनोद ढाणी, भाई यादवेंद्र, संतोष पीटीआई, रमेशचंद्र पंच, बाबा सुरतनाथ आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38vh2za