Skip to main content

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर, पारा जमाव बिंदू की तरफ

जम्मू कश्मीर सहित पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फ बारी का प्रभाव मैदानी एरिया में भी दिखाई देने लगा है। फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ भी जम्मू-कश्मीर की तरफ बढ़ता जा रहा है। जिससे नव वर्ष पर मौसम में काफी ज्यादा बदलाव आने की संभावना बनी हुई है।

फिलहाल तापमान भी जमाव बिंदू की तरफ जाता जा रहा है। जिले में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस है तो न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 2.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। ऐसे में नव वर्ष से लग रहा है कि जिले में दिन रात की ठंड पुराने सभी रिकार्ड तोड़ सकती है। जिले में हवा भी 5.8 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है।

छाए बादलों से हलकी बूंदाबांदी के आसार

जिले में शनिवार व रविवार से आसमान में बादल छाए हुए हैं। वहीं तेज हवा भी चल रही है। ऐसे में धूप भी हलकी ही निकल रही है। जिससे ठंड बढ़ती जा रही है। रविवार से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो गया है। जिससे हलकी बारिश व बूंदाबांदी के भी आसार बने हुए हैं। ठंडी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट आएगी। वातावरण में नमी की अधिकता ज्यादा होने के कारण अल सुबह व रात को धुंध गिरने की भी संभावनाएं बनी हुई हैं।

फसलों को है इस समय सिंचाई जरूरत

तापमान गिरावट के साथ ही औंस भी गिरने लगी है। दूसरी तरफ बादलवाई से बूंदाबांदी के भी आसार बने हुए हैं। ऐसे में किसानों के चेहरे खीले हुए हैं। क्योंकि रबी की फसलों सरसों, चना व गेहूं की फसलों में इस समय सिचाई की जरूरत बनी हुई है। ऐसे में हलकी बारिश, बूंदाबांदी और औंस इन फसलों के लिए काफी लाभदायक है। जिससे फसल ज्यादा तेजी से बढ़ेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Snowfall in hilly areas, mercury settling towards Bindu


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KZJh0X