Skip to main content

गीता सार में छिपा है जीवन की हर परेशानी का हल : एसडीएम

हरियाणा योग परिषद व पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में आयोजित गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर एसडीएम रविंद्र यादव मुख्य अतिथि रहे जबकि जिला आयुर्वेद अधिकारी अजीत यादव विशिष्ट अतिथि रहे। समिति के युवा भारत राज्य प्रभारी प्रदीप डागर ने स्वामी जीवानंद नैष्टिक के सानिध्य में दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात हवन का आयोजन किया गया जिसमें लेफ्टिनेंट भीष्मपाल व उनकी पत्नी पुष्पा यजमान के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीएम रविंद्र यादव ने कहा की योग परिषद के द्वारा यह बहुत ही अच्छी पहल की गई है जिसके माध्यम से आमजन को योग और भगवत गीता को ओर करीब से जानने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा गीता के अंदर जीवन जीने की गूढ़ रहस्य छिपा हुआ है। हम यदि भगवत गीता में बताए हुए ज्ञान में से थोड़ा से भी अपने जीवन की हर समस्या का समाधान ढूंढ सकते हैं। विशिष्ट अतिथि अजीत यादव ने कहा कि आज योग और भगवत गीता की ज्ञान की हर व्यक्ति को आवश्यकता है।

कोरोना काल की विशेष परिस्थितियों में कहीं ना कहीं मानसिक रोगों का फैलाव हुआ है। इसे रोकने का माध्यम केवल योग और गीता ज्ञान ही है, जिससे मनुष्य शारीरिक मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है। प्रभारी प्रदीप डागर ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मातृशक्ति पूरे परिवार को बदलने का सामर्थ्य रखती है इसलिए मां को ही सर्वश्रेष्ठ माना गया है और गीता हमारे लिए माँ समान है। कार्यक्रम में श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता के चारों आयु वर्गों के विजेताओं को मुख्य अतिथि ने मेडल व प्रशस्ति-पत्र भेंट करके सम्मानित किया गया।

परिषद के जिला संयोजक युद्धवीर, जिला प्रभारी दयाराम आर्य, प्रभारी कांता यादव ने आए हुए अतिथियों का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महामंत्री गीता, आर्ट ऑफ लिविंग की योग शिक्षिका उर्मिला भारद्वाज, तहसील प्रभारी रामनिवास आर्य, युवा भारत सोशल मीडिया प्रभारी मोहित आजाद, निर्णायक मंडल सदस्य रामतीर्थ शास्त्री, कुसुम, कंचन सचदेवा, रामकिशन शास्त्री, तहसील महिला प्रभारी कविता, प्रशांत गुप्ता, जिला युवती प्रभारी अंतिमा सैनी, स्वदेशी प्रचारक दयानंद आर्य,बिमला, राजकुमारी, सावित्री, किरण मुख्य रूप से मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Geeta is hidden in essence, the solution to every problem of life: SDM


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aLFFum

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...