Skip to main content

ठग ने अफसर बन सस्ते दाम में राशन दिलाने का झांसा दे 15 हजार रुपए ठगे

नगर निगम का अफसर बनकर एक ठग किराना दुकानदार से सस्ते दाम में राशन दिलाने के बहाने 15 हजार रुपए की ठगी करके भाग गया। उसने कहा कि लॉकडाउन में गरीबों के लिए राशन आया था, जो काफी मात्रा में बचा है। ठग ने ये राशन बहुत ही कम रेट में उपलब्ध कराने की बात कही तो दुकानदार झांसे में आ गया। 15 हजार रुपए का ऑर्डर ले लिया। वह दुकानदार के साथी को निगम ऑफिस में ले जाने के बहाने अपने साथ ले गया और फिर उसे रास्ते में उतारकर भाग गया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में ठग नजर आ रहा है। हालांकि अभी उसने पुलिस को शिकायत नहीं दी।


भारत नगर के कमल रोहिल्ला ने बताया कि घर में ही उसकी सोनू के नाम से किराना की दुकान है। 27 मई को पिता दुकान पर बैठे थे। सुबह करीब 11 बजे काले रंग की स्कूटी पर एक युवक आया। उसने मुंह पर रुमाल बांध रखा था। आते ही पिता से बोला कि वह नगर निगम से आया है। लॉकडाउन में सरकार ने गरीबों के लिए सूखा राशन भेजा था, जो काफी मात्रा में बचा हुआ है। ठग ने सस्ते दाम पर राशन दिलाने की बात कही। जिसमें चीनी 25 रुपए, गेहूं 10 रुपए किलो, सरसो व रिफाइंड तेल 50 रुपए लीटर में दिलाने की बात कही। तब पिता ने उससे माल लेने के लिए ऑर्डर दे दिया। जिसके 15 हजार रुपए बने।

3 घंटे तक इंतजार किया, पर लौटकर नहीं आया ठग
कमल ने बताया कि ठग ने पिता को कहा कि किसी को साथ भेज दो, वह निगम दफ्तर से चालान बनवाकर गोदाम से माल दिला देगा। तब पिता ने मकान में किराए पर रहने वाले संदीप को 15 हजार रुपए देकर ठग के साथ भेज दिया। ठग व संदीप स्कूटी से किला के नीचे आया। ठग ने कहा कि वह चालान बनवाकर आ रहा है, यहीं रुकना। संदीप से रुपए लेकर ठग चला गया। 3 घंटे तक इंतजार करने के बाद भी आरोपी ठग नहीं लौटा तब संदीप दुकान पर पहुंचा और आपबीती बताई। तब दुकानदार को ठगी का पता चला। कमल ने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में ठग व उसकी स्कूटी रिकॉर्ड हुई है। वह ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने गया था, लेकिन हो नहीं पाई। अब थाने जाकर शिकायत देगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पानीपत. किराना दुकानदार से 15 हजार रुपए की ठगी का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। और स्कूटी से जाता ठग।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Map5qm

Popular posts from this blog

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...