Skip to main content

स्थिति ठीक रही तो एक जुलाई से स्कूल खोलने के लिए हरियाणा की पूरी तैयारी, मास्क लगाकर आएंगे विद्यार्थी

केंद्र सरकार की गाइड लाइन जारी होने के बाद हरियाणा ने भी अपनी प्लानिंग बनाई है। में एक जुलाई शैक्षणिक संस्थान खुल सकते हैं। क्योंकि शिक्षा विभाग 50 प्रतिशत बच्चों के साथ क्लास शुरू करने की पहले ही केंद्र से सिफारिश कर चुका है। अब केंद्र ने जून में शिक्षण संस्थान खोलने के लिए राज्य सरकारों से फीडबैक मांगा है तो हरियाणा इसके लिए पहले ही तैयार है।
विभाग की ओर से एक जुलाई से स्कूल खुलने पर कोर्स पूरा कराने की भी प्लानिंग बना चुका है। स्कूलों के बच्चों की 43 दिनों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। ऐसे में विभाग की प्लानिंग है कि 16 दिनों सर्दी की छुटि्टयां रद्द की जाएंगी। इसके साथ हर माह के एक शनिवार का अवकाश नहीं होगा।

इसके अलावा अगस्त और सितंबर में बच्चों की दो घंटा अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी। इससे 40-41 दिन की अतिरिक्त पढ़ाई होने से अप्रैल-मई में बच्चों की प्रभावित हुई शिक्षा पूरी हो जाएगी। बता दें कि राज्य में करीब 52 लाख विद्यार्थी पढ़ाई कर रहें हैं। इधर, कॉलेजों को लेकर भी सरकारी की पूरी तैयारी है। देखना यह होगा कि कोचिंग सेंटरों के लिए क्या फीडबैक आता है।

इंटर स्टेट बॉर्डर खोलने से पहले विचार करेगी सरकार: विज
केंद्र सरकार की ओर से अब इंटर स्टेट और इंटर डिस्ट्रिक्ट के लिए पास अनिवार्यता खत्म कर दी है। परंतु इसके लिए परिस्थिति के अनुसार राज्यों को भी निर्णय लेने का अधिकार दिया गया है। हरियाणा में दिल्ली से सटे जिलों में संक्रमण ज्यादा है। ऐसे में सरकार इंटर स्टेट बॉर्डर खोलने के लिए विचार करेगी। अभी बॉर्डर सील किए हुए हैं। फिर भी गुड़गांव, फरीदाबाद और सोनीपत में केस सबसे ज्यादा मिल रहें हैं। हरियाणा को दिल्ली से खतरा है। इसलिए हरियाणा सरकार में इसमें गहन मंथन होना तय है। गृह मंत्री अनिल विज कह चुके हैं कि दिल्ली से ही ज्यादा संक्रमण हरियाणा में आ रहा है। विज का कहना है कि केंद्र ने राज्यों पर बॉर्डर खोलने या बंद रखने का निर्णय छोड़ा है। इसलिए सरकार इस विचार करेगी कि क्या किया जाए।

सितंबर के टेस्ट हो सकते हैं रद्द
विभाग का मानना है कि एक जुलाई से स्कूल खुलने से बच्चों का कोर्स पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन सितंबर में होने वाले टेस्ट रद्द किए जा सकते हैं। क्योंकि पहले बच्चों का कोर्स पूरा कराना होगा।

यह बरती जाएगी एहतियात : स्कूल खुलने पर बच्चों के लिए मास्क अनिवार्य किया जाएगा। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग की पालना कराई जाएगी। इसके अलावा स्कूलों में सेनिटाइज की व्यवस्था की जाएगी। बुखार, खांसी-जुकाम आदि से पीड़ित बच्चे का स्कूल में आना वर्जित रहेगा।

हम स्कूल खोलने के लिए प्लानिंग बना चुके हैं। यदि परिस्थिति ठीक रहती है तो एक जुलाई से स्कूल खोलने के लिए तैयार हैं। बच्चों की 43 दिनों की प्रभावित पढ़ाई को पूरा करने के लिए भी तैयारी हो चुकी है।
-कंवरपाल गुर्जर, शिक्षा मंत्री



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TTUZfo

Popular posts from this blog

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...