Skip to main content

चार युवकों पर युवती का अपहरण का आरोप, केस

गांव ढुडियांवाली निवासी एक युवती का गांव के ही चार युवकों ने अपहरण कर लिया। बीते दिवस परिजनों ने इस संबंधी रानियां थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में युवती के परिजनों ने बताया कि 24 मई की रात्रि को गांव के ही गोपी सिंह, रेशम सिंह, रूपी व बलजीत सिंह उनकी बेटी का घर के बाहर से अपहरण कर उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गए। उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। आस पड़ोस में तलाश करने पर पता चला कि उपरोक्त चारों भी लापता हैं, जिसके बाद उन्हें शक हुआ और पुलिस को इस संबंधी शिकायत दी। जांच अधिकारी एसआई राजाराम ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द युवती व युवकों का सुराग लगाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3guoYnQ

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...